फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG BJP membership meeting in raipur chhattisgarh, know how to become member

एक सितंबर से बीजेपी की सदस्यता अभियान: मिस कॉल, नमो एप और स्कैनर से ले सकेंगे मेंबरशिप, जानें कैसे बने मेंबर

Tue, 20 Aug 2024 08:51 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 20 Aug 2024 08:51 PM IST
सार

CG BJP Membership Meeting: छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर डूबरतराई में आज मंगलवार को बीजेपी की सदस्यता अभियान - 2024 शुरू हुआ।

विज्ञापन
CG BJP membership meeting in raipur chhattisgarh, know how to become member
भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा सदस्यता अभियान की बड़ी बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG BJP Membership Meeting: छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर डूबरतराई में आज मंगलवार को बीजेपी की सदस्यता अभियान - 2024 शुरू हुआ। कार्यशाला का शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल , प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने किया। 

विज्ञापन


दूसरी ओर मीडिया में चर्चा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। भाजपा एक सितंबर को सदस्यता अभियान की शुरुआत करेगी। प्रधानमंत्री मोदी अपनी भाजपा सदस्यता का नवीनीकरण करेंगे। हम छत्तीसगढ़ से भाजपा में दिए गए लक्ष्य से अधिक सदस्यों को शामिल करेंगे। सदस्यता अभियान में हमें उन क्षेत्रों पर फोकस करना है जहां हम कमजोर हैं। अभियान के दौरान प्रदेश और केन्द्र सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की जाए और साथ ही पार्टी के भावी कार्यक्रमों, योजनाओं के बारे में बताया जाए। साय ने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए काम कर रही हैं और भ्रष्टाचार के दोषी सिखंजो के पीछे जा रहे हैं।
विज्ञापन




 
भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने कहा कि सभी पार्टी कार्यालयों में ‘सदस्यता अभियान संगठन पर्व’ की जानकारी अलग अलग माध्यमों से दे, सोशल मीडिया में पोस्ट करें, इससे वातावरण बनेगा तो सदस्य संख्या में अप्रत्याशित वृध्दि होगी। इस संबंध में किसी भी बिन्दु पर केन्द्रीय कार्यालय में हेल्प सेंटर से संपर्क कर मार्गदर्शन ले सकेंगे। सदस्यता मिस कॉल, नमो एप और क्यूआर कोड से ली जाएगी। इसमें अपना पूरा लोकेशन और पता अवश्य देना होगा। जिन क्षेत्रों में नेटवर्क बिल्कुल नही है, वहां प्रादेशिक टीम सुनिश्चित करेगी कि वहां पेपर सदस्यता ही स्वीकार होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि जिन सदस्यों के पास स्मार्ट फोन नहीं है, वे मिस्ड कॉल से सदस्य बन सकेंगे। इसके बाद उनके पास लिंक आएगा जिसे अन्य सदस्य के स्मार्ट फोन पर भेजकर  सदस्यता ले सकेंगे। नमो एप और स्कैनर से भी मेंबरशिप लें सकेंगे। सदस्यता अभियान के लिए 31 अगस्त तक बूथ स्तर पर बैठकें करनी है। सदस्यता के विभिन्न चरणों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सदस्यता विस्तारक अब सदस्यता सहयोगी होंगे। सभी बूथों पर सांसदों, विधायकों, जि.पं. अध्यक्षों, महापौरों को भी लक्ष्य दिए जाएंगे और सभी बूथ स्तर तक जाएंगे। प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में 100 विशिष्ट जनों को सदस्य बनाना है। अटल जी के जन्म शताब्दी वर्ष के निमित्त 20 सदस्य बनाना है। इसके बाद सक्रिय सदस्यता के लिए काम होगा। सक्रिय सदस्य के संबंध में प्रदेश और जिला अध्यक्ष निर्णय लेंगे।



प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि 1 सितंबर को प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य है। ऐसे भी कई बूथ है जहां भाजपा कार्यकर्ताओं को ज्यादा ध्यान देना है ताकि पार्टी को नुकसान न हो और पार्टी के वैचारिक धरातल को हमें मजबूत बनाना है। इस निमित्त सभी जिलों की बैठक 22 से 24 अगस्त तक होगी। 1 सितंबर को प्रधानमंत्री दिल्ली से सदस्यता ग्रहण कर अभियान शुरु करेंगे। अगले दिन 2 सितंबर को प्रदेश और 3 सितंबर को जिला मुख्यालयों में और फिर मंडल मुख्यालयों तक समारोह पूर्वक सदस्यता अभियान की शुरूआत होगी। शक्तिकेन्द्र संयोजक, सह संयोजक व सदस्यता सहयोगी मिलकर 30 अगस्त तक अभियान की संरचना पूर्ण करेंगे। 



सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान की कड़ियों पर ध्यान दें। 2014 में सदस्यता अभियान में 22 लाख सदस्य बनाए गए और 2019 में 9 लाख सदस्य बनाए गए थे। कुल 31.40 लाख सदस्यों को पुनः सदस्यता दिलाई जाएगी। चुनावी रणनीति की तरह ही सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस निमित्त जिला, मंडल स्तर पर भी कार्यशालाएं होंगीं और मंडल, बूथ प्रभारी नियुक्त होंगे। सभी बूथ नेताओं को एक-एक मंडल का सौंपा जाएगा। संगठन महापर्व का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाना है। सभी सदस्यता टोली सीधे बूथ स्तर पर पहुंचेगी और 200 सदस्य बनाएंगे। द्वितीय चरण में व्यावसायिक, शैक्षिक आदि सार्वजनिक संस्थानों और कमजोर क्षेत्रों में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। तीसरे चरण में सक्रिय सदस्य बनाएं जाएगे। पेपर और ऑनलाइन सदस्यता का सटीक डाटा प्रदेश प्रदेश और केन्द्र स्तर तक पहुंचे, इसका ध्यान रखा जाना है। 


क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने कहा कि  सभी कार्यकर्ता 1 सितंबर से 31 अक्टूबर तक अपने लक्ष्य को अर्जित करें, इसके लिए हमें संगठन पर्व को अपनी प्राथमिकता में रखना है। इस बार के सदस्यता अभियान में एकदम सटीक डाटा मिले, इसके लिए बूथ स्तर तक प्रवास करके सदस्यता अभियान को पूर्ण करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed