फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: BJP asked 16 questions in response to Congress questions

अमित शाह के आने पर गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत: कांग्रेस के 9 सवाल के जवाब में भाजपा ने दागे 16 सवाल

Tue, 12 Sep 2023 12:31 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 12 Sep 2023 12:31 PM IST
सार

 छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आने पर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। कांग्रेस के 9 सवाल के जवाब में भाजपा ने 16 सवाल दागे हैं। 

विज्ञापन
CG: BJP asked 16 questions in response to Congress questions
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आने पर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। कांग्रेस के 9  सवाल के जवाब में भाजपा ने 16 सवाल दागे हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने कहा कि परिवर्तन यात्रा शुरू होने के पहले ही कांग्रेस के हाथ पैर फूल गए हैं। कांग्रेस की सांसें उखड़ गई हैं। जिस कांग्रेस को छत्तीसगढ़ की जनता को अपने 5 साल का हिसाब किताब देना चाहिए। जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए, वह परिवर्तन यात्रा के अवसर पर भाजपा से कुतर्क पूर्ण सवाल पूछ रही है। कांग्रेस को सवाल पूछने का कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन


बीजेपी ने कांग्रेस से पूछे 16 सवाल
  • पहला सवाल कांग्रेस सबसे पहले तो इस बात का जवाब दे कि झीरम के हत्यारे नक्सलियों को राहुल गांधी ने क्लीनचिट क्यों दी थी? क्या कोई गुप्त समझौता है?
  • विज्ञापन
  • दूसरा सवाल यह है कि भूपेश बघेल झीरम का सबूत जेब में क्यों रखे हैं, क्या राहुल के आदेश पर वह सबूत जब में ही हैं या नक्सलियों से सौदा है?
  • तीसरा सवाल यह है कि सबूत छुपाने का अपराध क्यों किया गया और सबूत छुपाने के अपराधी को क्या दंड मिलना चाहिए?
  • चौथा सवाल यह है कि 5 साल तक छत्तीसगढ़ और 50 साल तक देश की सत्ता में रहने के बावजूद बस्तर को दुनिया का सबसे बीमारू इलाका बनाने के लिए कांग्रेस माफी क्यों नहीं मांगती?
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • पांचवा सवाल यह है कि इलाज के अभाव में छत्तीसगढ़ के 39000 बच्चों की मौत हुई' जिनमें अधिकांश बच्चे बस्तर सरगुजा जैसे आदिवासी क्षेत्र के हैं! भूपेश बघेल और कांग्रेस इसकी जिम्मेदारी क्यों नहीं ले रही?
  • छठवां सवाल यह है कि कांग्रेस का हाथ तेंदूपत्ता दलालों के साथ क्यों है? आदिवासियों को तेंदूपत्ता बोनस क्यों नहीं दिया गया?
  • सातवां सवाल यह कि भाजपा के कार्यकर्ताओं की टारगेट किलिंग का मकसद क्या है? टारगेट किलिंग करने वालों को गिरफ्तार क्यों नहीं किया जाता? 
  • आठवां सवाल यह है कि छत्तीसगढ़ में एक लाख से अधिक महिलाएं गायब हो गई हैं। कांग्रेस ने चुप्पी क्यों साथ रखी है?
  • नौंवा सवाल यह कि आदिवासी बच्चियों के दैहिक शोषण की घटनाएं हो रही हैं। इनमें कांग्रेस के लोग संलिप्त पाए जाते हैं लेकिन इन पर कार्रवाई क्यों नहीं होती?
  • दसवां सवाल यह है कि अटल जी ने आदिवासी उत्थान के लिए छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया, कांग्रेस के लोग छत्तीसगढ़ निर्माण का विरोध क्यों कर रहे थे?
  • ग्यारहवां सवाल यह कि आदिवासी शोषण की जिम्मेदार कांग्रेस आदिवासियों से माफी क्यों नहीं मांगती?
  • बारहवां सवाल बस्तर महाराज प्रवीरचंद्र भंजदेव को गोलियों से भूनने वाली कांग्रेस ने माफी क्यों नहीं मांगी?
  • तेरहवां सवाल यह है कि आदिवासी आरक्षण को निरस्त कराने वालों को कांग्रेस ने पुरस्कृत क्यों किया है?
  • 14वां सवाल यह कि बस्तर में जिला केडर की भर्तियां बंद कर आदिवासियों को रोजगार से वंचित क्यों किया गया?
  • 15वां सवाल यह है कि कांग्रेस नक्सलियों की प्रवक्ता बनकर सामने क्यों आती है?
  • 16वां सवाल यह कि पिछले विधानसभा चुनाव में मिले आदिवासियों के समर्थन के बावजूद बस्तर से लेकर सरगुजा तक आदिवासियों की जमीन, आदिवासियों की अस्मिता पर आघात क्यों पहुंचाया जा रहा है, सुनियोजित धर्मांतरण के पीछे कांग्रेस की मंशा क्या है?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed