{"_id":"64e4d077833c5b5b4d060244","slug":"cg-assembly-election-2023-students-write-a-letter-to-parents-for-voter-awareness-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सब काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो: छत्तीसगढ़ के छात्रों ने माता-पिता को लिखा खत, बनाई मानव श्रृंखला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सब काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो: छत्तीसगढ़ के छात्रों ने माता-पिता को लिखा खत, बनाई मानव श्रृंखला
Tue, 22 Aug 2023 08:43 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 22 Aug 2023 08:43 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को देखते हुए रायपुर जिला प्रशासन की ओर से लगातार मतदाता जागरुकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस दौरान रायपुर के 134 स्कूलों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के छात्रों ने माता-पिता को लिखा खत, बनाई मानव श्रृंखला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को देखते हुए रायपुर जिला प्रशासन की ओर से लगातार मतदाता जागरुकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस दौरान रायपुर के 134 स्कूलों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने क्विज में भी हिस्सा लिया।
मानव श्रृंखला से मतदान का संदेश बनाया। छात्रों ने अपने माता-पिता को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने इसमें लिखा है कि सब कम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो। 50 हजार स्कूली बच्चों ने शपथ ली। विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला से अलग-अलग आकृतियां भी बनाई।
रायपुर जिले में शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य और 18 साल के लोगों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मतदाताओं को प्रेरित करने आज रायपुर के 134 हाई-हायर सेकेंडरी स्कूलों में विशेष आयोजन किया गया। स्कूली विद्यार्थियों ने आज अपने पालकों, बड़े भाई-बहनों को पत्र लिखें। बच्चों ने लिखा कि विधानसभा निर्वाचन में सब काम छोड़कर पहले वोट देने जाना है। बच्चों ने अपने पालकों को वोट का महत्व बताते हुए लिखा कि मतदाताओं के वोट से ही योग्य सरकार और नेतृत्वकर्ता का चुनाव होता है। मतदाताओं के वोट से ही देश-प्रदेश के विकास और वहां के निवासियों का भविष्य निर्धारित होता है। बच्चों ने अच्छे भविष्य के लिए सभी पालकों और मतदाताओं से आने वाले विधानसभा चुनाव में अवश्य ही वोट डालने की अपील की। स्कूलों के विद्यार्थियों ने 18 साल या उस से अधिक उम्र के बड़े भाई बहनों का नाम मतदाता सूची में 31 अगस्त तक अवश्य जुड़वाने का लेख भी अपने पत्रों में किया।
विज्ञापन
कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर भुरे के निर्देशानुसार इस आयोजन में मतदान के महत्व, सशक्त लोकतंत्र में योगदान, चुनाव संबंधी प्रक्रिया, पर केन्द्रित ऑफलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजन किया गया। इसमें जिले के 50 हजार विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की। विद्यार्थियों ने एक साथ इकट्ठा होकर मानव श्रृंखलाओं से अलग अलग आकृतियां बनाकर मतदान का संदेश दिया। इस आयोजन को सफल बनाने में जिला जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती, समग्र शिक्षा के डीएमसी अधिकारी केएस पटले, जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण डॉ कामिनी बावनकर और स्वीप नोडल टीम के सदस्य डॉ चुन्नीलाल शर्मा समेत जिले के उच्चतर माध्यमिक शाला के सभी प्राचार्य ने अहम योगदान दिया हैं।