फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG AAP workers will get training for guarantee card in Chhattisgarh

CG AAP: लोगों तक आप की गारंटी कार्ड पहुंचाने कार्यकर्ताओं को मिलेगी ट्रेनिंग,20 हजार गांवों तक जाएंगे वालंटियर

Tue, 05 Sep 2023 08:28 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 05 Sep 2023 08:28 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी ग्राम समिति गठन करके ग्राम समिति के 25 हजार वालंटियर्स के माध्यम से प्रदेश के हर-घर तक अरविंद केजरीवाल की गारंटी पहुंचाने की रणनीति बनाई  है। हर घर गारंटी पहुंचने के लिए कार्यकर्ताओं को विधानसभा स्तर पर ट्रेनिंग दिया जाएगा।

विज्ञापन
CG AAP workers will get training for guarantee card in Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव होने में महज ढाई महीने ही बचे हैं। इसे देखते हुए सभी पार्टियां तैयारी में जुट गई हैं। पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तरों पर पहुंचकर पार्टी के काम गिना रही है। सभी पार्टियों के बड़े-बड़े नेता कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति बता रहे हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी ने अपने गारंटी कार्ड को जनता तक पहुंचाने के लिए आज मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस ली। 
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ग्राम समिति गठन करके ग्राम समिति के 25 हजार वालंटियर्स के माध्यम से प्रदेश के हर-घर तक अरविंद केजरीवाल की गारंटी पहुंचाने की रणनीति बनाई  है। हर घर गारंटी पहुंचने के लिए कार्यकर्ताओं को विधानसभा स्तर पर ट्रेनिंग दिया जाएगा। वहीं आम आदमी पार्टी के केंद्रीय टीम और पंजाब की 11 विधायक की टीम हर लोकसभा की मॉनिटरिंग करेंगे।
विज्ञापन


आप के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल साहू ने बताया कि प्रदेश के 20 हजार गांवों तक पहुंचने के उद्देश्य से विधानसभा स्तर पर ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें  कार्यकर्ताओं को डोर टू डोर गारंटी कार्ड की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही लोकसभा स्तर पर भी गारंटी कार्ड डोर टू डोर पहुंचाने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को अभियान की ट्रेनिंग दी जाएगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन


आप प्रदेश प्रवक्ता सुरज उपाध्याय ने कहा कि ट्रेंनिंग प्राप्त वालंटियर्स ग्राउंड लेवल पर पैम्फलेट माध्यम से गारंटी कार्ड  लोगों तक पहुंचा रहे हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन माध्यम से भी अरविन्द केजरीवाल की गारंटी लोगों तक पहुंचाने की हमने तैयारी की है। सोशल मीडिया ग्रुप के माध्यम से लोगों को पार्टी की रीति-नीति को बताया जाएगा। इसके लिए सोशल मीडिया ग्रुप में एक गांव के 50 से 70 लोगों को जोड़ा जा रहा है। इसमें पार्टी के नेता भी शामिल होंगे। इस ग्रुप के जरिए रोजाना लोगों को आप के अभियान की जानकारी दी जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed