{"_id":"644d343e63b61791bb05e774","slug":"cg-aam-aadmi-party-new-bearers-oath-ceremony-sandeep-pathak-says-on-government-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी के नए पदाधिकारियों का शपथ: संदीप पाठक बोले- सरकार बदलने के लिए 5 साल नहीं, 5 महीना काफी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी के नए पदाधिकारियों का शपथ: संदीप पाठक बोले- सरकार बदलने के लिए 5 साल नहीं, 5 महीना काफी है
Sat, 29 Apr 2023 08:44 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sat, 29 Apr 2023 08:44 PM IST
सार
रायपुर दौरे पर पहुंचे आम आमदी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त पदाधारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
संदीप पाठक, राज्यसभा सांसद, आप
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
रायपुर दौरे पर पहुंचे आम आमदी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त पदाधारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करते हुए कहा कि सरकार बदलने के लिए 5 साल नहीं बल्कि 5 महीना ही काफी है। दिल्ली में संगठन नहीं था, यहां तक कि वहां बूथ में बैठने वाले भी नहीं थे, लेकिन दिल्ली में सरकार बनी। पंजाब में भी सरकार बनी। गुजराज में लोग कहते थे जीरो सीट, जमानत जब्त होगी, लेकिन रिजल्ट सबके सामने है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर अपनी सरकार चाहिए तो मेहनत करना होगा। ब्लॉक स्तर पर संगठन बना है। इसके बाद अब सर्कल स्तर पर और फिर गांव की कमेटियों का गठन होगा। 15-20 बाद 7-8 हजार पदाधिकारी शपथ लेगें, उसके 15-20 दिन बाद डेढ़ लाख पदाधिकारी शपथ लेंगे। ऐलान करते हुए कहा कि इस शपथ ग्रहण समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को लेकर आऊंगा।
विज्ञापन
डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि कार्यकर्ताओं से कहा कि यह पद आपको गाढ़ी-कमाई से मिला है, लेकिन इसे पूरा न समझे, यह अब तक पूरा नहीं हुआ है। आज लगभग 1 हजार पदाधिकारी शपथ ले रहे हैं। इसके बाद 10 हजार और उसके बाद एक कदम आगे बढ़ाते हुए लाखों पदाधिकारी शपथ लेगें। उन्होंने आगे कहा कि हम सबका एक ही उद्देश्य है सिर्फ सरकार बनाना। हम 10-20 सीट वाले नहीं हैं।
राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक ने पदाधिकारियों को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि तीन चीजें सबसे ज्यादा जरूरी है। पहला- पद मिलने के बाद आपको अहंकार नहीं करना है, दूसरा- मेहनत और तीसरा- कॉन्फिडेंस। हमें कॉन्फिडेंस होना चाहिए कि हम सरकार बना सकते हैं। जिसको स्वयं पर कॉन्फिडेंस नहीं है, जनता उस पर भरोसा कभी नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में आजादी के दिवानों पर लोग हंसते थे, क्योंकि अंग्रेज विशाल ताकतवर थे। उसी तहर पहले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता टोपी पहनकर निकलते थे तब लोग हंसते थे। आपको भी जनता को इस लड़ाई में जोड़ना है। अगर सरकार बनाना है तो जनता को इस युद्ध से जोड़ना होगा, यही आपका का काम है।
दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों के प्रति दुख जताते हुए डॉ. संदीप पाठक ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. पाठक ने कहा कि उम्मीद करता हूं कि आने वाले समय में कोई भी सरकार हो, इस समस्या का तुरंत निदान निकाले। छत्तीसगढ़ में किसी भी असंतुष्टि के लिए जगह नहीं होनी चाहिए। आदिवासियों को भी अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार मिले और उनका विकास हो।