{"_id":"6947ae5d955998027200deb6","slug":"centre-appreciates-chhattisgarh-work-in-mission-amrit-next-installment-to-be-released-soon-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: मिशन अमृत में छत्तीसगढ़ के काम की केंद्र ने की सराहना, जल्द जारी होगी अगली किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: मिशन अमृत में छत्तीसगढ़ के काम की केंद्र ने की सराहना, जल्द जारी होगी अगली किस्त
Sun, 21 Dec 2025 01:53 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 21 Dec 2025 01:53 PM IST
सार
भोपाल में आयोजित उत्तर-मध्य राज्यों के शहरी विकास मंत्रियों की क्षेत्रीय बैठक में छत्तीसगढ़ के मिशन अमृत सहित विभिन्न शहरी योजनाओं के कार्यों को सराहा गया।
विज्ञापन
मिशन अमृत में छत्तीसगढ़ के काम की केंद्र ने की सराहना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल में आयोजित उत्तर-मध्य राज्यों के शहरी विकास मंत्रियों की क्षेत्रीय बैठक में छत्तीसगढ़ के मिशन अमृत सहित विभिन्न शहरी योजनाओं के कार्यों को सराहा गया। बैठक में शामिल हुए केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने राज्य के प्रदर्शन को बेहतर बताते हुए आगामी किस्त की राशि जल्द जारी करने का आश्वासन दिया।
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने बैठक में राज्य की शहरी योजनाओं की प्रगति का विस्तृत प्रस्तुतिकरण किया। उन्होंने मिशन अमृत 2.0, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, अंगीकार अभियान और अर्बन मोबिलिटी परियोजनाओं के कामकाज और आगे की कार्ययोजना की जानकारी दी। बैठक में उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली और राजस्थान के शहरी विकास मंत्री भी मौजूद रहे।
बैठक में बताया गया कि मिशन अमृत 2.0 के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ का प्रदर्शन अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर है। मिशन के शेष कार्यों को मार्च 2026 तक शुरू करने पर चर्चा की गई। मंत्रालय के अधिकारियों ने राज्य को योजना की अगली किस्त शीघ्र जारी करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत आकांक्षी शौचालय, मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी, कम्पोस्ट प्लांट, कंप्रेस्ड बायो-गैस प्रोजेक्ट और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट्स की प्रगति की भी समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवासों के निर्माण की स्थिति तथा नई स्वीकृतियों से संबंधित प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई।
बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि शहरी विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और आगे भी राज्य इसी गति से काम जारी रखेगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों तक राशि पहुंचाने में छत्तीसगढ़ के बेहतर काम के लिए केंद्र सरकार ने विशेष प्रशंसा की है और आगे भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है।