फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Censure motion against Lathi charge on congress leaders

कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के खिलाफ निंदा प्रस्ताव, पीएम मोदी के जांजगीर दौरे का करेंगे विरोध

Thu, 20 Sep 2018 05:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Updated Thu, 20 Sep 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
Censure motion against Lathi charge on congress leaders
जिले के कांग्रेस भवन में हुए लाठीचार्ज के मुद्दे को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नव नियुक्त कार्यकारिणी की बैठक कांग्रेस भवन में हुई। लगभग चार घंटे चली इस बैठक में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक में सबसे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। 
विज्ञापन


पीसीसी चीफ भूपेश बघेल ने कहा कि अगर कांग्रेस नेताओं पर हुए लाठीचार्ज की न्यायिक जांच नहीं होगी तो हम भाजपा के हर कार्यक्रम का विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि 22 सितंबर को पीएम मोदी के जांजगीर दौरे के दौरान कार्यक्रम का विरोध किया जाएगा। बघेल ने कहा कि भाजपा मंत्री के बयान के बाद ही हमारे कार्यकर्ता प्रदर्शन करने गए थे। कांग्रेस भवन हमारे लिए मंदिर के समान है। झीरम घाटी हमले के बाद भाजपा के हौसले बढ़े हैं, इसीलिए इनको शहर के बीचोंबीच हत्या का प्रयास करने में भी कोई झिझक नहीं हुई।
विज्ञापन


पुनिया ने कहा कि दोषी पुलिस अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजना चाहिए। ये मजिस्ट्रियल जांच केवल लीपापोती है। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर रणनीति तैयार कर ली गई है। निंदा प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया है। लाठीचार्ज मामले को लेकर निंदा प्रस्ताव डॉ. चरणदास महंत ने रखा तो शिव डहरिया ने उसका समर्थन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

यह है पूरा मामला

दरअसल, 18 सितंबर को बिलासपुर कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था। कांग्रेस भवन में घुस कर पुलिस बल ने लाठीचार्ज किया था। इस घटना से नाराज कांग्रेस नेता अब सक्रिय हो गए हैं। इस बात को लेकर अब तक राहुल गांधी समेत सभी बड़े नेताओं ने अपना विरोध जताया है।



 

शक्ति एप को गंभीरता से लेने की जरूरत : पुनिया 

बैठक में कांग्रेस प्रभारी पीएस पुनिया ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के शक्ति एप को गंभीरता से लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें कई बूथों में अब तक एक भी रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है। 

इस एप के जरिए कांग्रेस महिलाओं को जोड़ने की जुगत में लगी है। इसके माध्यम से महिला कार्यकर्ता सीधे राहुल गांधी से बात कर सकेंगी। इस एप की जानकारी खुद राहुल गांधी ने शेयर की है। इसमें महिला कार्यकर्ताओं से 7996479964 नंबर पर व्हाट्सएप और एसएमएस के जरिए अपना वोटर आइडी क्रमांक दर्ज करने की अपील की गई है। यह नंबर कांग्रेस मुख्यालय की सोशल मीडिया विंग पर दर्ज हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed