फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Celebrations after killing 10 Naxalites encounter, soldiers danced to the song Adivasi Jangal Rakhwala in CG

VIDEO: मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को ढेर कर मनाया जश्न, आदिवासी जंगल रखवाला रे गाने पर जवानों ने जमकर किया डांस

Fri, 22 Nov 2024 05:54 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/सुकमा Published by: अमन कोशले Updated Fri, 22 Nov 2024 05:54 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सुकमा में मुठभेड़ के दौरान 10 नक्सलियों को मार गिराने के बाद डीआरजी के जवानों ने जश्न मनाया। सभी जवान बस्तरिया गाने 'आदिवासी जंगल रखवाला रे' पर जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Celebrations after killing 10 Naxalites encounter, soldiers danced to the song Adivasi Jangal Rakhwala in CG
जवानों ने जमकर किया डांस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सुकमा में मुठभेड़ के दौरान 10 नक्सलियों को मार गिराने के बाद डीआरजी के जवानों ने जश्न मनाया। सभी जवान बस्तरिया गाने 'आदिवासी जंगल रखवाला रे' पर जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के थाना भेज्जी इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे जाने की जानकारी मिली है। सुरक्षाबलों ने मौके से तीन ऑटोमैटिक राइफल और अन्य हथियार बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों के साथ आज सुबह में जवानों के साथ मुठभेड़ हुई थी। जवानों को सुचना मिली थी कि कई नक्सली ओडीशा के रास्ते छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर रहे हैं। डीआरजी की टीम नक्सलियों की घेराबंदी करने निकली थी। दोनों तरफ से सैकड़ों राउंड फायरिंग हुई है। साथ ही कई ऑटौमैटिक हथियार भी मिले हैं।

ये मुठभेड़ कोराजुगुड़ा, दंतेसपुरम, नागाराम, भंडारपदर के जंगल-पहाड़ी में हुई है। जवान इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से काफी देर तक गोलीबारी हुई। बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने की मुठभेड़ की पुष्टि की है। 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए सुरक्षाबल के जवानों ने आज सुबह सुकमा जिले में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया है। जवानों को मिली यह सफलता सराहनीय है। नक्सलियों के खिलाफ हमारी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करते हुए मजबूती के साथ लड़ाई लड़ रही है। बस्तर में विकास, शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए सुरक्षाबल के जवानों ने आज सुबह सुकमा जिले में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया है।


बता दें कि इससे पहले दक्षिण बस्तर, गरियाबंद और कांकेर में भी सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ जंगल में बीते 16 नवंबर को नक्सल-पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई थी। इस दौरान पांच नक्सली मारे गए थे और शव बरामद किए गए थे। इसमें 40 लाख के इनामी नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है। सभी नक्सलियों आठ-आठ लाख का इनाम घोषित था। 

डीआरजी के जवानों ने मनाया जश्न
छत्तीसगढ़ के सुकमा में मुठभेड़ के दौरान 10 नक्सलियों को मार गिराने के बाद डीआरजी (जिला रिजर्व गार्ड) के जवानों ने जश्न मनाया। जगदलपुर के पुलिस कोऑर्डिनेशन सेंटर में मीडिया से बात करते हुए बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि मारे गए माओवादियों की शिनाख्त के बाद स्पष्ट होगा कि किस दल या एरिया कमेटी के नक्सली थे। सुबह से कई बार जवानों से मुठभेड़ हुई। दो दिन पहले ओडिशा में हुए एनकाउंटर से इस घटना के तार जुड़े हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed