फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Case of murder of BJP leader Sao met the family of Birjhu Taram

Rajnandgaon: भाजपा नेता की हत्या का मामला, साव ने बिरझू तारम के परिजनों से की मुलाकात, सरकार पर साधा निशाना

Mon, 23 Oct 2023 05:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 23 Oct 2023 05:55 PM IST
सार

BJP प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि जिस योजनाबद्ध तरीके से बिरझू तारम जी की हत्या हुई यह न केवल टारगेट किलिंग है अपितु ये सत्ता प्राप्ति के लिए राजनीतिक हत्या भी है राज्य सरकार लगातार भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी हत्या को रोक नहीं पा रही है। 

विज्ञापन
Case of murder of BJP leader Sao met the family of Birjhu Taram
साव ने बिरझू तारम के परिजनों से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा नेता की हत्या के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव आज सरखेड़ा पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कलेक्टर से फोन पर बात कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा और पूरे घटनाक्रम को लेकर पत्रकारों से चर्चा कर इसे टारगेट किलिंग बताते हुए अन्य विषयों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने चर्चा की।

विज्ञापन


नवगठित जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के औंधी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरखेड़ा में भाजपा नेता व भाजपा जिला किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष बिरझू तारम की कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा शुक्रवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद से राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है भाजपा ने इसे षड्यंत्र करार दिया है।  घटना के एक दिन बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडविया भी मृतक की शव यात्रा में शामिल हुए और परिजनों से मुलाकात की थी। वहीं आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ग्राम सरखेड़ा पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात करते हुए संवेदना व्यक्त की। 

विज्ञापन

 

वहीं इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि सरखेड़ा आया हूं हमारे पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी बिरझू तारम जी की हत्या हुई है परिजनों से मिला हूं। गांव के लोगों से मिला हूं, बिरझू तारम का निधन भारतीय जनता पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है जैसा की परिजनों ने बताया प्रशासन को लगातार इस बात की वह सूचना देते रहे हैं कि उनकी जान को खतरा है लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि जिस योजनाबद्ध तरीके से बिरझू तारम जी की हत्या हुई यह न केवल टारगेट किलिंग है अपितु ये सत्ता प्राप्ति के लिए राजनीतिक हत्या भी है राज्य सरकार लगातार भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी हत्या को रोक नहीं पा रही है और ऐसा लगता है कि प्रदेश की कांग्रेस की सरकार जनता से डरी हुई है घबराई हुई है और इसलिए भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी की टारगेट किलिंग हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed