फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   case has been registered against taxation officer for cheating in name of getting a job

CG: करारोपण अधिकारी के खिलाफ नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का मामला दर्ज, जल्द होगी गिरफ्तारी

Thu, 24 Apr 2025 03:03 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: श्याम जी. Updated Thu, 24 Apr 2025 03:03 PM IST
सार

बालोद जिले के गुण्डरदेही में पदस्थ करारोपण अधिकारी के खिलाफ नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने धारा 420 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
case has been registered against taxation officer for cheating in name of getting a job
थाना गुंडरदेही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोहारा जनपद में पदस्थ करारोपण अधिकारी सूर्यप्रकाश द्विवेदी के खिलाफ नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने धारा 420 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही है। मामला गुण्डरदेही जनपद से जुड़ा है, जहां अधिकारी ने दर्जनभर लोगों से यह कहकर ठगी की कि प्रदेश में 70 नए जनपद पंचायत खुल रहे हैं और विभिन्न पदों पर भर्तियां होंगी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुविभागीय अधिकारी देवांश राठौर और थाना प्रभारी मनीष शेंडे ने बताया कि आठ लोगों की शिकायत और जांच के आधार पर अपराध दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी ने कर्मचारी रहते हुए सरपंचों और उनके रिश्तेदारों को नौकरी का झांसा देकर ठगा। वर्तमान में वह लोहारा जनपद में कार्यरत है। गुण्डरदेही में पदस्थ रहते हुए सूर्यप्रकाश द्विवेदी ने कई लोगों से नौकरी के नाम पर लाखों रुपये ऐंठे। 
विज्ञापन


पीड़ितों को बताया गया कि प्रदेश में 70 नए जनपद पंचायत खुल रहे हैं, जहां कंप्यूटर ऑपरेटर सहित अन्य पदों पर भर्तियां होंगी। ज्यादातर सौदे 3 लाख रुपये में तय हुए, जिसमें कुछ ने पूरी राशि दी, तो कुछ से अग्रिम लिया गया। पीड़ित गणेश राम साहू ने बताया कि वे ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं, क्योंकि कोई नया जनपद खुला ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गणेश राम साहू (कुथरेल): नौ अक्तूबर 2021 को जनपद कार्यालय में पैसे दिए। उन्हें और उनकी दो बेटियों व एक बेटे को कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी का झांसा दिया गया। जब कोई नौकरी नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज की।
धर्मेंद्र साहू (जरवाय): अपने दो बेटों और रिश्तेदारों के लिए पैसे दिए। उनका भाई सरपंच होने के कारण आरोपी से मुलाकात हुई और वे झांसे में आ गए।
ज्ञानेश्वर साहू (जरवाय): ढाई लाख रुपये में सौदा तय हुआ, जिसमें 50 हजार रुपये अग्रिम दिए।

इसी तरह जगदीश ढीमर, पुरुषोत्तम गंजीर, प्रहलाद वर्मा, बहादुर वर्मा सहित दर्जनभर लोग ठगी का शिकार हुए। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed