{"_id":"644294059c1830440200bca4","slug":"car-accident-in-raipur-2-people-died-4-injured-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: सुनसान रोड पर पलटी कार; सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत, 4 घायल, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: सुनसान रोड पर पलटी कार; सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत, 4 घायल, मची चीख-पुकार
Fri, 21 Apr 2023 07:17 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Fri, 21 Apr 2023 07:17 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना थाने क्षेत्र में सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायल लोगों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। हादसे सड़क की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना थाने क्षेत्र में सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायल लोगों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। हादसे सड़क की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
माना थाना पुलिस ने बताया कि कार की स्पीड ज्यादा होने से ये हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर मोड़ पर डिवाइडर से टकरा गई। कार में बैठे कुल छह लोग हादसे का शिकार हुए हैं। इसमें दो युवकों की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना बीती देर की बताई जा रही है।
विज्ञापन
2 युवक की मौत, 4 घायल
सड़क हादसे में युवक विवेक सिंह, लैंबर्ट सागर नामक की मौत हुई है। वहीं प्रदीप बिश्नोई , ऋषभ दुबे, अर्नाल्ड एक्का और मनीष कुमार घायल हुए हैं। गंभीर स्थिति होने के कारण पुलिस ने किसी का बयान दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
हादसे का कारण अज्ञात
माना थाना प्रभारी भावेश गौतम ने कहा कि रात को सड़क हादसे की सूचना मिली। इस दौरान घटना स्थल पर दो लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए जांच कर रही है।