फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Candidates filed nominations in Kanker, Narayanpur and Bijapur

CG Election 2023: कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, नेताओं ने एक-दूसरे पर मढ़े आरोप

Thu, 19 Oct 2023 06:10 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नारायणपुर, कांकेर, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, नारायणपुर, कांकेर, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 19 Oct 2023 06:10 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 7 और 17 नवंबर को दो चरणों मे होना है। पहले चरण में सात नवंबर को बस्तर के 12 विधानसभा सीटों में चुनावों की तारीख की घोषणा हो गई है। इसी के चलते प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Candidates filed nominations in Kanker, Narayanpur and Bijapur
नामांकन में शामिल हुए सीएम भूपेश बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारायणपुर विधानसभा क्रमांक 84 से गुरुवार को कांग्रेस प्रत्याशी चंदन कश्यप ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान कार्यक्रम में उनके साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। नगर में एक बड़ा रोड़ शो का आयोजन किया गया और हाईस्कूल मैदान में लोगो को संबोधित कर कांग्रेस प्रत्याशी को विजय दिलाने की अपील की। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार बस्तर की खनिज संपदा और नगरनार को अडानी को बेचना चाहती है और वह उसे बचाना चाहते हैं। बस्तर के विकास और खनिज संपदा को बचाने के लिए एक बार फिर कांग्रेस प्रत्याशी को जिताना है।

विज्ञापन


कांग्रेस के आने के बाद से नारायणपुर में बदलाव हुआ है। भाजपा के केदार कश्यप ने स्कूल बंद करने का काम किया। कांग्रेस ने खोलने का काम किया। अबूझमाड़ के बच्चों के जोहर को बढ़ाने काम कांग्रेस ने किया है, सड़को को बनाने का काम किया है और नगर पंचायत में सौंदर्यीकरण का कांग्रेस सरकार ने किया। भाजपा बस्तर को निजिकरण के हाथ में सौपने का काम कर रही है। नरेंद मोदी बस्तर आकर अडानी के हवाले नगर नार को कर दिया, जिसका फायदा बस्तर के लोगों को नहीं होगा, बल्कि अडानी को होगा।
विज्ञापन


कांकेर में भाजपा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन
कांकेर की तीनों विधानसभा कांकेर, भानुप्रतापपुर और अंतागढ़ के भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी आशाराम नेताम, गौतम उइके तथा विक्रम उसेण्डी ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की उपस्थिति में निर्वाचन कार्यालय कांकेर में अपना नामांकन भरा। नामांकन से पहले भाजपा कार्यालय कमल सदन कांकेर से मुख्य मार्ग होते हुए जिला कार्यालय तक रोड शो किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के नये बस स्टैंड में सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय अजजा मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि नामांकन रैली में उमड़ी भाजपा कार्यकर्ताओं व आम जनता की भीड़ इस बात का स्पष्ट संकेत है कि छत्तीसगढ़ में परिवर्तन की लहर है। कांकेर जिले के तीनों विधानसभओ में भाजपा प्रत्याशियों की जीत निश्चित है। मुंडा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी नाकामी को छिपाने जिले के दो विधानसभा के विधायकों के टिकट काट दिये। 

उन्होंने केन्द्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि भूपेश सरकार ने केंद्र की योजनाओं से प्रदेश की जनता को वंचित करने का काम किया है। कांग्रेस के भ्रष्टाचार के चलते प्रदेश की गरीब जनता को न तो प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिल पा रहा है और न ही स्वच्छ जल के चलाई जा रही हर घर नल-जल योजना का लाभ मिल पा रहा है। मुंडा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की लापरवाही के कारण आवास से वंचित जनता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 70 लाख नये आवास स्वीकृत किये हैं।

प्रदेश की आदिवासी जनता के कल्याण व आर्थिक उत्थान के लिए 15 हजार करोड़ दिये हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के किसान, गरीब, महिला, युवा, मजदूर सबसे लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। केंद्र सरकार की सुविधाओं से एशियाई खेलों में देश के खिलाड़ियों ने अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

बीजापुर में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम ने सैकड़ों समर्थकों के साथ किया नामांकन दाखिल
वहीं, बीजापुर में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मंडावी ने ढोल, नगाड़े और गाजे-बाजे के साथ नया बस स्टैंड से रैली निकालकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ मंत्री कवासी लखमा भी मौजूद रहे। यहां बस स्टैंड में कांग्रेस ने कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में जिले भर से हजारों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए। इस कार्यक्रम में कवासी लखमा ने विशाल रैली को संबोधित किया और केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मंडावी ने कहा कि बीजापुर में वह बड़े अंतर से भाजपा प्रत्याशी महेश गागड़ा को शिकस्त देंगे। 


विक्रम मंडावी ने कहा की आज के नामांकन कार्यक्रम में कांग्रेस के कार्यकर्त्ताओ के साथ-साथ आम जनता का भी काफी समर्थन देखने को मिल रहा है। ऐसे में इस बार भाजपा के प्रत्याशी महेश गागड़ा को बड़े अंतर से हार का स्वाद चखाएंगे। विक्रम ने आगे कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस और भूपेश की सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है और उन्होंने बीजापुर जिले में पांच साल जनता के बीच रहकर काम किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed