फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CAF official commits suicide in Chhattisgarh' dantewada district

छत्तीसगढ़ : सशस्त्र बल कमांडर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Sun, 11 Aug 2019 01:03 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 11 Aug 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
CAF official commits suicide in Chhattisgarh' dantewada district
सांकेतिक तस्वीर

छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के एक 42 वर्षीय अधिकारी ने दंतेवाड़ा जिले में अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकरी दी।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि रायपुर से लगभग 400 किलोमीटर दूर दंतेवाड़ा में अपनी बैरक में शनिवार की रात सीएएफ की 9वीं बटालियन के सहायक प्लाटून कमांडर राजू गुरुंग ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जब उनके साथियों ने बंदूक की आवाज सुनी, तो वे भागकर उनके बैरक में पहुंचे जहां उनके साथियों ने उन्हें खून से लथपथ पाया। पल्लव ने बताया कि गुरुंग को फौरन स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाई़ड नोट बरामद नहीं हुआ है। आत्महत्या के पीछे के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। उनके परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है।


अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार, बिलासपुर जिले के अमेरी गांव के रहने वाले राजू गुरुंग ने पहले भी आत्महत्या करने की कोशिश की थी, जिसके बाद उनके खिलाफ विभागीय जांच चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed