फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Cabinet decision Dismissed assistant teachers will be adjusted to post of science laboratory assistant in CG

साय कैबिनेट का फैसला: बर्खास्त सहायक शिक्षकों को राहत, सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला के पद पर होंगे समायोजित

Wed, 30 Apr 2025 03:56 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 30 Apr 2025 03:56 PM IST
सार

Vishnudeo Sai Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ में बर्खास्त बीएड डिग्रीधारी सहायक शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है। साल 2023 की सीधी भर्ती में सेवा समाप्त किए गए 2621 सहायक शिक्षकों समायोजित करने का फैसला राज्य सरकार ने लिया है।

विज्ञापन
Cabinet decision Dismissed assistant teachers will be adjusted to post of science laboratory assistant in CG
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में बर्खास्त बीएड डिग्रीधारी सहायक शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है। साल 2023 की सीधी भर्ती में सेवा समाप्त किए गए 2621 सहायक शिक्षकों समायोजित करने का फैसला राज्य सरकार ने लिया है। इन्हें सहायक शिक्षक (विज्ञान प्रयोगशाला) के पद पर समायोजित किया जाएगा। बर्खास्त होने के बाद बीएड डिग्रीधारी सहायक शिक्षकों ने राजधानी के नवा रायपुर स्थित तूता धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। इस दौरान उन्होंने कई तरह से विरोध प्रदर्शन किए।
विज्ञापन


आज बुशवर को विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक में सीधी भर्ती 2023 में नियुक्ति उपरांत सेवा समाप्त किये गये 2621 बीएड अर्हताधारी सहायक शिक्षकों के हित में महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। उनको अंतर्विभागीय समिति की अनुशंसा अनुसार सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद पर समायोजन करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग को अधिकृत किया गया है।
विज्ञापन


अंतर्विभागीय समिति की अनुशंसा अनुसार हटाये गए बीएड अर्हताधारी 2621 सहायक शिक्षकों को सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के राज्य में रिक्त 4,422 पदों में समायोजित किया जाएगा। समायोजन गैर विज्ञापित पदों पर किया जाएगा। कला/विज्ञान संकाय से 12वीं उत्तीर्ण सहायक शिक्षकों को निर्धारित अर्हता (12वीं गणित/विज्ञान) पूर्ण करने हेतु तीन वर्ष की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही इन अभ्यर्थियों को प्रयोगशाला कार्य के संबंध में एससीईआरटी के माध्यम से दो माह का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। अन्य पिछड़ा वर्ग के शेष 355 अभ्यर्थियों के लिए सांख्येत्तर पदों का सृजन किया जाएगा। समायोजन के लिए जिलों की प्राथमिकता में पहले राज्य के अनुसूचित क्षेत्र के जिलों के रिक्त पदों में उसके पश्चात सीमावर्ती जिलों के रिक्त पदों पर तत्पश्चात अन्य जिलों में समायोजन किया जाएगा।


जानें क्या-क्या हुआ
बर्खास्त होने के बाद बीएड डिग्रीधारी सहायक शिक्षकों ने राजधानी के नवा रायपुर के तूता धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। इस दौरान उन्होंने अंबिकापुर से रायपुर तक पैदल अनुनय यात्रा, महिला-पुरुष शिक्षकों ने सामूहिक मुंडन, यज्ञ और हवन, जल सत्याग्रह, सामूहिक अनशन, मतदान बहिष्कार, नेशनल काउंसिल फॉर टीचर्स एजुकेशन की शवयात्रा, दंडवत यात्रा, पैदल दांडी मार्च, अर्धनग्न प्रदर्शन, भगत-राजगुरु-सुखदेव बनकर सड़कों पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed