फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Businessman dies due to bee sting wave of mourning in the city in Balrampur Ramanujganj

Balrampur Ramanujganj: मधुमक्खी के काटने से व्यापारी की हुई मौत, नगर में शोक की लहर

Tue, 04 Feb 2025 02:49 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 04 Feb 2025 02:49 PM IST
सार

यह जो फोटो में दिख रहे हैं यह नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी 50 वर्षीय सुरेश गुप्ता है जिनकी फोटो 10:31 में 100 बिस्तर अस्पताल के बाहर नेत्र मनोज सहायक उपाध्याय के द्वारा ली गई जब सुरेश गुप्ता मधुमक्खी काटने के बाद बाइक चलाकर अस्पताल पहुंचे थे। 

विज्ञापन
Businessman dies due to bee sting wave of mourning in the city in Balrampur Ramanujganj
मधुमक्खी के काटने से व्यापारी की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यह जो फोटो में दिख रहे हैं यह नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी 50 वर्षीय सुरेश गुप्ता है जिनकी फोटो 10:31 में 100 बिस्तर अस्पताल के बाहर नेत्र मनोज सहायक उपाध्याय के द्वारा ली गई जब सुरेश गुप्ता मधुमक्खी काटने के बाद बाइक चलाकर अस्पताल पहुंचे थे। गेट पर हुए परिचित नेत्र सहायक मनोज उपाध्याय को बताया कि होटल के पास खड़ा था मधुमक्खी काट दिया उनके द्वारा मधुमक्खी का एक डंक भी निकला गया तब तक वह पूर्णता स्वस्थ थे और ठीक-ठाक बातचीत भी कर रहे थे। अस्पताल के अंदर खुद गए पर्ची कटवाया एवं इलाज करवाने लगे परंतु इसी दौरान उनकी मृत्यु हो गई घटना की खबर जैसे ही नगर में फैली तो बड़ी संख्या में शुभचिंतक मिलने पहुंचे सभी ने घटना पर गहरा दुख किया। मधुमक्खी काटने से 2 दिन में 10 से अधिक लोग घायल हो हुवे। मधुमक्खी काटने से तीन लोगों का इलाज 100 बिस्तर अस्पताल में जारी है

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जलकेश्वर के आसपास  मधुमक्खी का छत्ता से मधुमक्खी के बिदकने 100 बिस्तर अस्पताल के आसपास के क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं आज सुबह 10:30 के करीब मधुमक्खी फिर से विदक गई इसके चपेट मैं नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी सुरेश गुप्ता आगे जो होटल के पास खड़े थे मधुमक्खी काटने के बाद में अस्पताल खुद इलाज करने पहुंचे एवं इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


वहीं स्कूल जा रही स्नेहा पासवान पिता रोहित पासवान उम्र 17 वर्ष को हॉस्पिटल गेट के पास मधुमक्खी ने काटा तो अस्पताल के पास ही होटल का संचालन करने वाले राजेश कश्यप उम्र 64 वर्ष को मधुमक्खी काटने से गंभीर घायल हो गए वही एक दिन पूर्व श्रद्धा गिरी जो बिहार के रहने वाले हैं उन पर मधुमक्खी बुरी तरीका से काटे थे जिनका इलाज चल रहा है सभी खतरे से बाहर हैं। घटना की सूचना पर रमन अग्रवाल, मधु गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। रमन अग्रवाल ने कलेक्टर से बात कर मधुमक्खी के छत्ता को हटाने के लिए उचित पहल करने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed