{"_id":"6a1bee2f867349e0b107f06a","slug":"businessman-ajay-nihalani-who-was-on-a-european-tour-passed-away-in-lisbon-the-process-of-bringing-his-body-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: यूरोप दौरे पर गए कारोबारी अजय निहलानी का लिस्बन में निधन, पार्थिव शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: यूरोप दौरे पर गए कारोबारी अजय निहलानी का लिस्बन में निधन, पार्थिव शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू
Sun, 31 May 2026 01:46 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 31 May 2026 01:46 PM IST
सार
राजधानी रायपुर के कारोबारी अजय सुंदर निहलानी का पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में अचानक निधन हो गया। वे एक शैक्षणिक भ्रमण के तहत यूरोप गए भारतीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी रायपुर के कारोबारी अजय सुंदर निहलानी का पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में अचानक निधन हो गया। वे एक शैक्षणिक भ्रमण के तहत यूरोप गए भारतीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे। विदेश में हुई इस अप्रत्याशित घटना की खबर मिलते ही रायपुर के व्यापारिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर फैल गई।
जानकारी के अनुसार, अजय निहलानी 40 सदस्यीय भारतीय दल के साथ यूरोप यात्रा पर थे। यात्रा के दौरान लिस्बन में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उनके निधन की खबर से परिवार के साथ-साथ उनके परिचित और साथी भी गहरे सदमे में हैं।
परिजनों ने बताया कि उनके साथ यात्रा कर रहे नीरज बाजपेयी स्थानीय प्रशासन, अस्पताल प्रबंधन और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय कर पार्थिव शरीर को भारत लाने की औपचारिकताएं पूरी कर रहे हैं। दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्थिव शरीर को रायपुर लाया जाएगा।
विज्ञापन
परिवार ने भारतीय दूतावास, केंद्र सरकार और संबंधित प्रशासनिक एजेंसियों से सहयोग की अपील की है ताकि आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी हो सकें। इस संबंध में विभिन्न स्तरों पर संपर्क भी किया जा रहा है। सामाजिक संगठनों और व्यापारिक समुदाय के प्रतिनिधियों ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया के माध्यम से कई लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पार्थिव शरीर को जल्द भारत लाने में सहयोग की मांग की है।
अजय निहलानी शहर के जाने-माने कारोबारी होने के साथ सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते थे। उनके आकस्मिक निधन से रायपुर के व्यापारिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक का माहौल है। परिजन अब उनके अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर के रायपुर पहुंचने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।