फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bus overturned after colliding with truck on National Highway in Ambikapur one killed many injured

Ambikapur: नेशनल हाइवे में ट्रक से टकराकर पलटी बस, एक की मौत, 10 से ज्यादा यात्री घायल

Sat, 19 Nov 2022 08:28 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 19 Nov 2022 08:28 PM IST
सार

अंबिकापुर से हिंदुस्तान बस शाम चार बजे अंबिकापुर से कुसमी, मदगुरी के लिए यात्रियों को लेकर रवाना हुई। राष्ट्रीय राजमार्ग पर चांची बेरियर के पास बस सामने से आ रही ट्रक से सीधे जा टकराई। हादसे के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

विज्ञापन
Bus overturned after colliding with truck on National Highway in Ambikapur one killed many injured
दुर्घटना में घायल अस्पताल में हुए भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबिकापुर-रामानुजगंज मुख्यमार्ग में शनिवार शाम चांची फारेस्ट बेरियर के पास ट्रक और यात्री बस में सीधी टक्कर हो गई। हादसे के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक श्रमिक की मौके पर मौत हो गई। यात्री बस में सवार 10 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को राजपुर व बरियों अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सूचना पर संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज भी मौके पर पहुंचे और घायलों की स्थिति का जायजा लिया। हादसे के दौरान दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे।

विज्ञापन


अंबिकापुर से हिंदुस्तान बस शाम चार बजे अंबिकापुर से कुसमी, मदगुरी के लिए यात्रियों को लेकर रवाना हुई। राष्ट्रीय राजमार्ग पर चांची बेरियर के पास बस सामने से आ रही ट्रक से सीधे जा टकराई। हादसे के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे की सूचना पर बरियों चौकी प्रभारी रजनीश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को स्थनीय लोगों की सहायता से एंबुलेंस व पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर व बरियों अस्पताल में दाखिल कराया।
विज्ञापन


हादसे में बस में सवार एक यात्री दामोदरपुर निवासी धनेश्वर खैरवार (56) की मौके पर मौत हो गई। बस में सवार घायलों में अक्लिना बड़ा, स्वाति तिवारी, मोहनी, रघुनाथ, अनिल बड़ा, अंशिका तिवारी, बेनोरिता, करिश्मा केरकेट्टा, मोनू मिंज, शोभा रजक, नेहरू राम, श्रवण सोनवानी, हर्ष गुप्ता का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। इनमें से बेनोरिता व स्वाति तिवारी को गंभीर चोट के कारण मेडिकल कालेज अस्पताल रिफर कर दिया गया है। घायलों ने बताया कि हादसे के दौरान बस एवं ट्रक दोनों की रफ्तार काफी अधिक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटे बंद रहा हाइवे
हादसे के बाद सड़क में बस के पलट जाने के कारण करीब एक घंटे तक अंबिकापुर-गढ़वा मार्ग बंद रहा। करीब 6.30 बजे पुलिस ने मशक्कत के बाद बस को किनारे कराया एवं आवागमन बहाल कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed