फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Budha Talab footpath sunk in Raipur Chhattisgarh

रायपुर बूढ़ातालाब का फुटपाथ धंसा: इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी, ठेकेदार पर भी होगी कार्रवाई

Mon, 24 Jul 2023 03:57 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Mon, 24 Jul 2023 03:57 PM IST
सार

राजधानी रायपुर के फेमस पर्यटन स्थलों में से एक बूढ़ातालाब में बना फुटपाथ बारिश की वजह से धंसककर तालाब में गिर गया है। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। क्योंकि यहां अधिक संख्या में लोग सुबह-शाम के वक्त घूमने आते हैं।

विज्ञापन
Budha Talab footpath sunk in Raipur Chhattisgarh
रायपुर बूढ़ातालाब का फुटपाथ धंसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी रायपुर के फेमस पर्यटन स्थलों में से एक बूढ़ातालाब में बना फुटपाथ बारिश की वजह से धंसककर तालाब में गिर गया है। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। क्योंकि यहां अधिक संख्या में लोग सुबह-शाम के वक्त घूमने आते हैं। ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता था। लगभग 18 करोड़ रुपए की लागत से तालाब का सौंदर्यीकरण किया गया है।
विज्ञापन


फुटपाथ धसने की सूचना पर महापौर एजाज ढेबर मौके पर पहुंचे। ढेबर ने फुटपाथ धसने की वजह से नाराजगी जताई है। उन्होंने ने कहा कि इससे जुड़े अफसर और ठेकेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल धसे हुए हिस्से को नगर निगम ने बैरिकेडिंग की है। यह भी देखा जा रहा है कि धसे हुए हिस्सा खोखली होती जा रही है। महापौर ने धसे हुए हिस्से को जल्द ठीक करने के लिए निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


दूसरी ओर बूढ़ातालाब में बने फुटपाथ का दूसरा हिस्से के भी तालाब में गिरने की संभावना बनी हुई है। मामले में महापौर बेहद नाराज दिखे। 
उन्होंने इस संबंध में इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। इसे लेकर ढेबर ने रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारी और ठेकेदार जो कार्य में शामिल हैं, उन्हें ब्लैकलिस्टेड करने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed