{"_id":"64b79327626ffec92c0ca1e8","slug":"boyfriend-and-girlfriend-eat-poison-after-refusal-to-marry-in-korba-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: परिजनों ने शादी से किया इनकार तो प्रेमी युगल ने खाया जहर, प्रेमिका की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: परिजनों ने शादी से किया इनकार तो प्रेमी युगल ने खाया जहर, प्रेमिका की हुई मौत
Wed, 19 Jul 2023 01:15 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 19 Jul 2023 01:15 PM IST
सार
कोरबा में प्रेमी-प्रेमिका ने जहर लिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्रेमिका की मौत हो गई। वहीं, प्रेमी का इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि परिजनों ने दोनों को शादी करने से मना किया था, इसके बाद दोनों ने घर से भागकर यह कदम उठाया।
विज्ञापन
कोरबा न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उरगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरगबुंदिया स्टेशन के पास बेहोशी की हालत में प्रेमी जोड़े के मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों ने मामले की सूचना डायल 112 पुलिस टीम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान प्रेमिका की मौत हो गई, जबकि प्रेमी जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। मामले की सूचना नाबालिग प्रेमिका के परिजनों और उरगा थाना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
प्रेमिका के परिजनों ने फोन पर बताया कि दोनों पिछले तीन दिनों से घर से लापता थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस अपने स्तर से खोज भी कर रही थी, लेकिन कोई पता नहीं चला था। बताया जा रहा है कि स्टेशन मास्टर प्रेमी जोड़े को स्टेशन पर बैठे हुए देखा था। इसके बाद दोनों स्टेशन के आगे चले गए थे। प्रेमी जोड़े ने जहर खाया और बेहोश हो गए, उसके बाद राहगीरों की नजर उन पर पड़ी और मामले की जानकारी हुई। बताया जा रहा है कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे से शादी करने वाले थे, लेकिन उनके परिजन तैयार नहीं थे। विरोध करने पर दोनों घर से भाग गए थे।
विज्ञापन
जिला अस्पताल चौकी रविंद्र कुमार जनार्दन ने बताया कि परिजनों से हुई बातचीत के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। आने के बाद शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन