फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   both accused arrested in 17-year-old boy murder in chhattisgarh bilaspur

Bilaspur: छत्तीसगढ़ छोड़कर भाग रहे थे नाबालिग के हत्यारोपी, फिल्मी स्टाइल से चलती ट्रेन में पुलिस ने पकड़ा

Tue, 11 Oct 2022 05:09 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 11 Oct 2022 05:09 PM IST
सार

बलौदाबाजार से पकड़े गए आरोपियों के साथी ने बताया कि वह भागकर उसके पास आए थे। दोनों को सारी रात छिपा कर रखा। शक न हो इसलिए घर के बाहर से ताला भी लगा दिया था। 
 

विज्ञापन
both accused arrested in 17-year-old boy murder in chhattisgarh bilaspur
बिलासपुर में नाबालिग की हत्या मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के साथ उनके सहयोगी को गिरफ्तार किया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 17 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी छत्तीसगढ़ छोड़कर ट्रेन से भागने की फिराक में थे। पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में चलती ट्रेन में चढ़कर आरोपियों को पकड़ लिया। इन दोनों आरोपियों के फरार होने में सहयोग करने वाले एक साथी को भी बलौदाबाजार पुलिस के सहयोग से भाटापारा में गिरफ्तार किया है। उसके पास से ही घटना में प्रयुक्त हथियार व आरोपियों की बाइक बरामद की गई है। 
विज्ञापन


आरोपियों पर रखा 5 हजार का इनाम
जानकारी के मुताबिक, पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मानिकचौरी में रहने वाले 17 साल के अनीश को रविवार रात आरोपियों ने जरा से विवाद में गोली मार दी थी। सूचना मिलने पर जब तक पुलिस पहुंची आरोपी भाग निकले थे। इसके बाद नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। इस दौरान पता चला कि आरोपी भाग कर बलौदाबाजार की ओर गए हैं। इसके बाद SSP पारुल माथुर ने 17 सदस्यीय स्पेशल टीम बनाई। साथ ही आरोपियों पर 5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Bilaspur: गुटखे के रुपए मांगे तो 17 साल के लड़के को मार दी गोली, बचाव करने मां-पिता और बहन पर ईंटों से हमला
विज्ञापन
विज्ञापन




बलौदाबाजार में आरोपियों के छिपे होने की मिली सूचना
बिलासपुर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बलौदाबाजार पुलिस से भी संपर्क किया। इस दौरान सूचना मिली कि दोनों आरोपी बलौदाबाजार के सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रसेड़ा में छिपे हुए हैं। वहां उनका एक दोस्त वीर सिंह साहू रहता है। वह सीमेंट फैक्ट्री में काम करता है। पुलिस जब वहां पहुंची तो तीनों भाग चुके थे। इसके बाद फिर पुलिस को वीर सिंह के भाटापारा के ग्राम अर्जुनी में उनके ससुराल में छिपे होने का पता चला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की। 

फरारी में सहयोग करने वाला आरोपी भी गिरफ्तार
पूछताछ में वीर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी भागकर उसके पास आए थे। उन्हें बचाने के लिए पनाह दी थी। गोलीकांड के दूसरे दिन वह दोनों को भाटापारा स्टेशन लेकर पहुंचा और उन्हें सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन में बिठा दिया। फिर खुद आरोपियो की बाइक व घटना में प्रयुक्त कट्टा और बाइक लेकर अपने ससुराल अर्जुनी में जाकर छिप गया। इस पर पुलिस ने बिलासपुर में अलर्ट किया तो वहां से एक टीम ट्रेन में चढ़ गई। टीम तलाश कर रही थी कि ट्रेन उसलापुर स्टेशन पहुंच गई। 



ट्रेन से कूदकर भागने की प्रयास में था एक आरोपी
उसलापुर स्टेशन से एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा सहित अन्य अफसर ट्रेन में चढ़े। यहां थोड़ी देर ट्रेन को रुकवाया गया और तलाश की गई। इस पर एक बोगी में एक आरोपी नंद किशोर साहू मिल गया। वह ट्रेन से कूदकर भागने के प्रयास में था, लेकिन उससे पहले पुलिस ने उसे पकड़ लिया। सारे जवान और अफसर दूसरे आरोपी भूपेंद्र पोर्ते की तलाश में ट्रेन से नीचे उतर गए, लेकिन एडिशनल एसपी ट्रेन में अकेले रहे गए। उन्होंने भूपेंद्र की तलाश शुरू की तो वह विंडो सीट पर बैठा मिल गया। 


एडिशन एसपी ने पकड़ कर गमछे से बांधा
उसे देखते ही एडिशनल एसपी राहुल शर्मा ने उसे पकड़ लिया और उसी के गमछे से उसके हाथ बांध दिए। फिर एक यात्री का गमछा लेकर ट्रेन की खिड़की से बांध दिया और कोटा पुलिस को सूचना दी। ट्रेन जब कोटा स्टेशन पहुंची तो पुलिस टीम वहां पहले से मौजूद थी। भूपेंद्र को नीचे उतारकर टीम अपने साथ ले गई। एसएसपी पारुल माथुर ने बताया कि जिले की पुलिस टीम,एसीससीयू व बलौदाबाजार पुलिस के सहयोग व टीम वर्क चलते आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी हो पाई है।

गुटखे के रुपए मांगने पर हुआ था विवाद
मानिकचौरी निवासी मंगतूराम अजय (43) अपनी पत्नी सरोजनी (39), बेटे अनिश अजय (17) और बेटी नेहा अजय (12) के साथ रहता है। घर में ही उसकी किराना दुकान है। रविवार रात करीब 8.30 बजे मंगतूराम घर में खाना खा रहा था। तभी भूपेंद्र पोर्ते और नंदकिशोर साहू गुटखा लेने पहुंचे। गुटखा देने के बाद रुपए देने की जगह दोनों आरोपी रौब दिखाने लगे और अनिश से झगड़ा शुरू हो गया। शोर-गुल सुनकर अजय, उसकी पत्नी और बेटी बाहर की दौड़े। उन्होंने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने ईंट से हमला कर दिया। एक आरोपी ने पिस्टल निकाल ली और फायरिंग कर दी। गोली अनिश के पेट में लगी और वह वहीं पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed