फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   17 year old boy shot dead for asking gutkha money in chhattisgarh bilaspur

Bilaspur: गुटखे के रुपए मांगे तो 17 साल के लड़के को मार दी गोली, बचाव करने मां-पिता और बहन पर ईंटों से हमला

Mon, 10 Oct 2022 01:20 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 10 Oct 2022 01:20 PM IST
सार

पड़ोसियों और परिजनों का कहना है कि दोनों युवक आए दिन गुंडागर्दी और रंगदारी मांगते थे। इसकी वजह से गांव वाले परेशान रहते थे। उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी भी दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। 
 

विज्ञापन
17 year old boy shot dead for asking gutkha money in chhattisgarh bilaspur
गुटखे के रुपए मांगने पर आरोपियों ने गोली मार दी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 17 साल के एक लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई। विवाद के दौरान लड़के के माता-पिता और बहन बीच-बचाव करने पहुंचे तो उन पर भी ईंटों से हमला किया गया। इसके बाद आरोपी भाग निकले। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी दो युवक रविवार रात गुटखा खरीदने के लिए दुकान पर पहुंचे थे। इस दौरान गुटखे के रुपए मांगने पर आरोपियों ने लड़के से मारपीट शुरू कर दी। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है। 
विज्ञापन

रुपए मांगे तो रौब दिखाने लगे आरोपी
जानकारी के मुताबिक, मानिकचौरी निवासी मंगतूराम अजय (43) अपनी पत्नी सरोजनी (39), बेटे अनिश अजय (17) और बेटी नेहा अजय (12) के साथ रहता है। घर में ही उसकी किराना दुकान है। रविवार रात करीब 8.30 बजे मंगतूराम घर में खाना खा रहा था। तभी गांव के ही दो युवक भूपेंद्र पोर्ते और नंदकिशोर साहू गुटखा लेने पहुंचे। आवाज देने पर मंगतूराम ने अपने लड़के अनिश को गुटखा देने के लिए बोला। गुटखा देने के बाद रुपए देने की जगह दोनों आरोपी रौब दिखाने लगे और झगड़ा शुरू हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिश के पेट में लगी गोली, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
शोर-गुल सुनकर अजय, उसकी पत्नी और बेटी बाहर की दौड़े। अजय ने बीच बचाव किया तो आरोपियों ने ईंट से हमला कर दिया। यह देख सरोजनी और नेहा भी बचाव करने लगे। आरोपियों ने उन दोनों पर भी हमला कर दिया। हालांकि इसके बाद भी चारों लोग आरोपियों से भिड़ने में लगे रहे। तभी एक आरोपी ने पिस्टर निकाल ली और फायरिंग कर दी। गोली अनिश के पेट में लगी और वह वहीं पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुन आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग निकले थे। 
विज्ञापन

सूचना के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस
इसके बाद लोग और पड़ोसी सभी घायलों को लेकर मस्तूरी अस्पताल पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने अनिश को मृत घोषित कर दिया। जबकि मंगतूराम, उसकी पत्नी और बेटी को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। पड़ोसियों का कहना है कि रात करीब 9 बजे पुलिस को झगड़े की सूचना दी गई थी। इसके बाद भी जब तक पुलिस आई, घायलों को अस्पताल भेजा जा चुका था। खास बात यह है कि थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज को सुबह तक इसकी जानकारी नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed