फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bonus Satyagraha Padyatra taken out by Farmers Union

Rajnandgaon: किसान संघ द्वारा निकाली गई बोनस सत्याग्रह पदयात्रा, बघेल सरकार से वादा पूरा करने की मांग

Mon, 02 Oct 2023 03:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 02 Oct 2023 03:50 PM IST
सार

सुदेश टीकम ने कहा कि चुनाव सर पर है आचार संहिता लगने वाली है इसलिए आज दो अक्टूबर गांधी जयंती के दिन हम बोनस का सत्याग्रह कर रहे हैं। साथ ही कहा कि पूरे प्रदेश में पदयात्रा कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bonus Satyagraha Padyatra taken out by Farmers Union
किसान संघ ने निकाला बोनस सत्याग्रह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनांदगांव में किसान संघ द्वारा कांग्रेस के विधानसभा चुनाव से पूर्व घोषणा पत्र में बोनस को लेकर किए गए वादे को पूरा करने की मांग को लेकर बोनस सत्याग्रह पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तक निकाली गई। इस दौरान सरकार से बोनस को लेकर किए गए वादे को पूरा करने की मांगी की गई। 

विज्ञापन


प्रदेश किसान संघ के बैनर तले जिला किसान संघ के पदाधिकारी सदस्यों द्वारा आज दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर बोनस सत्याग्रह किया गया। जिला किसान संघ के संयोजक सुदेश टीकम ने बताया कि जन घोषणा पत्र में कांग्रेस ने चुनाव पूर्व किसानों से बहुत सारे वादे किए थे जिसमें से एक प्रमुख वादा भाजपा के डॉक्टर रमन सिंह के कार्यकाल के दो साल के बोनस के भुगतान का था। 

विज्ञापन


सुदेश टीकम ने कहा कि चुनाव सर पर है आचार संहिता लगने वाली है इसलिए आज दो अक्टूबर गांधी जयंती के दिन हम बोनस का सत्याग्रह कर रहे हैं। साथ ही कहा कि पूरे प्रदेश में पदयात्रा कर रहे हैं। सरकार से अग्रह करते हैं कि आचार संहिता के पहले बोनस का भुगतान किसानों को करते हुए अपना चुनावी वादा पूरा करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed