फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   bollywood actors reached C-Mart for shopping in chhattisgarh jashpur

Chhattisgarh: शूटिंग कर रहे बॉलीवुड एक्टर्स पहुंच गए सी-मार्ट, जशपुर काजू, ग्रीन टी, चावल जीरा फूल खरीदा

Mon, 19 Dec 2022 08:21 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 19 Dec 2022 08:21 PM IST
सार

एक्टर आदित्य श्रीवास्तव ने कहा कि प्रकृति को नजदीक से जानना है तो जशपुर जरूर आना चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां काजू, सुगंधित चावल जीरा फूल और जवाफूल, महुआ, मिर्च, टमाटर, नाशपाती की अच्छी पैदावार होती। यहां आकर जानने का अवसर मिला है।

विज्ञापन
bollywood actors reached C-Mart for shopping in chhattisgarh jashpur
जशपुर में सी-मार्ट से खरीदारी करते एक्टर आदित्य श्रीवास्तव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिंदी फिल्म के प्रोड्यूसर अनीश रंजन, डायरेक्टर कनिका वर्मा, सीआईडी फेम आदित्य श्रीवास्तव, आकांक्षा पिंगले, स्निग्धा मोंडल सोमवार को छत्तीसगढ़ के जशपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की ओर से बनाए गए सी-मार्ट का भी दौरा किया। कलाकारों ने स्व सहायता समूह के बनाए जा रहे उत्पादों की जानकारी ली। साथ ही जशपुर के काजू, ग्रीन टी, जीरा फूल चावल सहित अन्य उत्पाद खरीदे। 

विज्ञापन




दरअसल, ये कलाकार एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में जशपुर पहुंचे हैं। डायरेक्टर और कलाकारों ने बताया कि जिस मूवी की शूटिंग हो रही है, उसका नाम मुनरैन है। यह मूवी एक हॉकी खिलाड़ी के स्ट्रगल पर है। उन्होंने कहा कि, प्रकृति की गोद में बसा जशपुर बहुत सुंदर है। यहां आकर बहुत अच्छा लगा। यहां फिल्म की शूटिंग करके बहुत आनंद आ रहा है। मूवी की शूटिंग जशपुर के ही एक गांव में हो रही है। 
विज्ञापन


दरअसल, सी मार्ट छत्तीसगढ़ शासन की एक योजना है, जिसे छत्तीसगढ़ बाजार के नाम से भी जानते हैं। सी-मार्ट हर जिले में , कई जिलों में कस्बाई स्थानों में खोला गया है। यहां स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा स्थानीय गौठानो में, अपने घरों में बनाये गए उत्पादों को बेचा जाता है । इसके माध्यम से स्थानीय उत्पादों की बिक्री को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed