फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   body of a missing villager was found hanging from noose in forest in Korba

Korba: रजगामार में लापता ग्रामीण की जंगल में फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश, परिजन करा रहे थे झाड़-फूंक

Thu, 12 Jun 2025 06:52 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 12 Jun 2025 06:52 PM IST
सार

कोरबा जिले में गांव से सटे जंगल में फांसी के फंदे पर एक शख्स की लटकी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
body of a missing villager was found hanging from noose in forest in Korba
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रजगामार चौकी क्षेत्र के नवाडीह गांव निवासी 32 वर्षीय गोपी राम धनवार की लाश गांव से सटे जंगल में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रजगामार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गोपी राम धनवार बुधवार शाम से लापता था। परिजनों ने सोचा कि वह रोज की तरह काम पर गया होगा, लेकिन देर रात तक वापस न लौटने पर खोजबीन शुरू की गई। गुरुवार को उसकी लाश जंगल में पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकी मिली। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने नाला पार कर घटनास्थल पर पहुंचकर शव को उतारा और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेजा।
विज्ञापन


मृतक के पिता बुधराम धनवार ने बताया कि गोपी राम की पत्नी लगनु कुंवर, तीन बेटियां और एक बेटा है, जिसमें बेटा सबसे छोटा है। गोपी राम खेती-किसानी के साथ-साथ मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। पिता ने बताया कि गोपी राम की तबीयत बीच-बीच में खराब हो जाती थी, जिसके चलते वह असामान्य व्यवहार करता था। उसका इलाज चल रहा था और झाड़-फूंक भी कराया जा रहा था, लेकिन हाल के दिनों में उसकी तबीयत सामान्य थी और वह काम पर जा रहा था। रजगामार चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed