फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   body of a child was found in forest in Bastar

Chhattisgarh: बस्तर के जंगल में मिला बच्चे का शव, घर से खेलने निकला था मासूम

Wed, 30 Apr 2025 01:20 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Wed, 30 Apr 2025 01:20 PM IST
सार

बस्तर जिले में जंगल में एक बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
body of a child was found in forest in Bastar
दरभा थाना क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्तर जिले के दरभा ब्लॉक में मंगलवार की शाम एक बच्चे का शव उसके घर से एक किमी दूर जंगल मे मिला। घटना की जानकारी लगते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दरभा ब्लॉक के ककालगुर निवासी बोटी का बेटा सुखलाल (10) मंगलवार की सुबह अपने घर से खेलने के नाम पर निकला था, जिसके बाद वापस ही नहीं लौटा। काफी देर तक नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान घर से एक किमी दूर जंगल मे बच्चे का शव देखा गया। प्रथम दृष्टया बच्चे का गला घोंटकर उसकी हत्या करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि मृतक सुखलाल के पिता खेती-किसानी का काम करते हैं। वहीं, गांव में किसी से भी कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं होने की बात भी बताई गई है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम के बाद ही मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस टीम बारीकी से जांच में लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed