{"_id":"6a4649fb2304c50da401e140","slug":"blackmailed-him-with-obscene-photos-and-videos-and-extorted-2-17-lakh-rupees-two-women-arrested-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: हनीट्रैप कर युवक को बनाया शिकार, अश्लील फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल कर ऐंठे 2.17 लाख; दो महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: हनीट्रैप कर युवक को बनाया शिकार, अश्लील फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल कर ऐंठे 2.17 लाख; दो महिलाएं गिरफ्तार
Thu, 02 Jul 2026 04:54 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 02 Jul 2026 04:54 PM IST
सार
आरोप है कि दोनों महिलाओं ने एक युवक को नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लीं तथा उन्हें सोशल मीडिया और परिवारजनों के बीच वायरल करने की धमकी देकर करीब 2.17 लाख रुपये वसूल लिए।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग के मामले में गुढ़ियारी थाना पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों महिलाओं ने एक युवक को नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लीं तथा उन्हें सोशल मीडिया और परिवारजनों के बीच वायरल करने की धमकी देकर करीब 2.17 लाख रुपये वसूल लिए।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी परिचित महिला ने उसे अपने घर बुलाया, जहां पहले से एक अन्य महिला मौजूद थी। वहां उसे शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया। बेहोश होने के बाद उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो तैयार कर ली गईं।
शिकायत के मुताबिक, इसके बाद दोनों महिलाएं लगातार फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने तथा परिजनों को भेजने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करती रहीं। डर के कारण पीड़ित ने अलग-अलग तिथियों में फोन-पे और यूपीआई के माध्यम से कुल लगभग 2 लाख 17 हजार रुपये उनके खातों में ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए गुढ़ियारी थाना पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की। जांच के दौरान मोबाइल चैट, बैंकिंग ट्रांजेक्शन, फोन-पे/यूपीआई रिकॉर्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का परीक्षण किया गया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी जब्त किए हैं। दोनों महिलाओं के खिलाफ थाना गुढ़ियारी में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।