फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP workers gherao Rajnandgaon Municipal Corporation in case of suicide of beneficiary PM housing

नगर निगम की लापरवाही : नहीं मिली पीएम आवास की किस्त तो लाभार्थी ने जहर खाकर दे दी जान, भाजपा ने किया प्रदर्शन

Tue, 08 Aug 2023 05:07 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: श्याम जी. Updated Tue, 08 Aug 2023 05:07 PM IST
सार

पीएम आवास के लाभार्थी की आत्महत्या के मामले में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजनांदगांव नगर निगम का घेराव किया। पीड़ित के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा राशि और सरकारी नौकरी की मांग लेकर उन्होंने प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
BJP workers gherao Rajnandgaon Municipal Corporation in case of suicide of beneficiary PM housing
भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीएम आवास के लाभार्थी की आत्महत्या के मामले में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राजनांदगांव नगर निगम का घेराव किया। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में नगर निगम पहुंचे और तीन बैरिकेड को तोड़कर नगर निगम परिसर में घुस गए। इस दौरान उन्होंने शासन और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पीड़ित के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा राशि और सरकारी नौकरी की मांग लेकर उन्होंने प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


दरअसल, 19 जुलाई को पीएम आवास की राशि मिलने में देरी होने के कारण कौरीनभाठा निवासी महादेव यादव ने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पेंड्री में भर्ती किया गया था। महादेव यादव की हालत बिगड़ने पर उसे रायपुर के अस्पताल भी रेफर किया गया था, लेकिन डॉक्टर की तमाम कोशिशें के बाद उसकी जान नहीं बच पाई और 5 अगस्त को महादेव यादव ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इकट्ठा हुए और नगर निगम कार्यालय का घेराव कर दिया। इस दौरान पुलिस के तमाम बंदोबस्त के बावजूद भाजपा के कार्यकर्ता बेरीकेटिंग को तोड़ते हुए नगर निगम कार्यालय परिसर में घुस गए और जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद नगर निगम के अफसर मौके पर पहुंचे, जिन्हें भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा और पीड़ित महादेव यादव के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग रखी। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव ने बताया कि महादेव यादव पीएम आवास योजना का लाभार्थी था।प्रधानमंत्री आवास की किस्त रेगुलर नहीं मिलने के कारण उसने जहर खा लिया था, जिसका लगातार अस्पताल में इलाज जारी था। इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। नगर निगम की घोर लापरवाही के कारण यह घटना हुई है। 


वहीं, नगर निगम आयुक्त अभिषेक कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में नगर निगम तेजी से कार्य कर रहा है और बीते दिनों 8 करोड़ रुपये मिला था, जिसे एक माह के भीतर आवंटित कर दिया गया। यहां जैसे ही राशि प्राप्त होती है हितग्राहियों को आवंटित कर दी जाती है। वहीं, महादेव यादव की मौत के मामले में उन्होंने कहा कि इसमें जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed