फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   bjp woman parshad who reached to stop betting was beaten up in raigarh

Chhattisgarh: सट्टा रुकवाने पहुंची महिला पार्षद की पिटाई, एक दिन पहले सटोरिये का बेटा हुआ था गिरफ्तार

Sat, 17 Dec 2022 07:31 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़ Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 17 Dec 2022 07:31 PM IST
सार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा ने बताया कि मारपीट की शिकायत मिली है। यह भी बताया कि आरोपी के बेटे को एक दिन पहले ही पुलिस ने सट्टा खिलवाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस सट्टा कारोबार और मारपीट की बात मान रही है, लेकिन शिकायत के बाद भी एफआईआर जांच के बाद दर्ज करने को कह रही है। 

विज्ञापन
bjp woman parshad who reached to stop betting was beaten up in raigarh
भाजपा की महिला पार्षद पुष्पा रंजन साहू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में जुआ और सट्टा का कारोबार हावी है। तमाम कोशिशों के बावजूद पुलिस रोक पाने में नाकाम साबित हो रही है। अब तो सटोरियों के हौंसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वह जनप्रतिनिधियों पर भी हमला करने से नहीं चूक रहे। मामला रायगढ़ का है। जहां पर सट्टा रुकवाने पहुंची महिला पार्षद को सटोरियों ने पीट दिया। फिलहाल पुलिस जांच के बाद FIR दर्ज करने की बात कह रही है। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नगर निगम के वार्ड-34 नवापारा मोहल्ले से पुष्पा रंजन साहू भाजपा की पार्षद हैं। उन्हें शनिवार को क्षेत्र में कुछ लोगों के सट्टा खिलवाने की सूचना मिली। इस पर वे उसे रुकवाने के लिए कुछ महिलाओं को लेकर पहुंच गईं। आरोप है कि सट्टा खिलवाने से मना करने पर वहां मौजूद लोगों ने महिला पार्षद पर हमला कर दिया। उनसे मारपीट की। इसके चलते उनकी कलाई में चोट आई और खून बहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद महिला पार्षद भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गईं। वहां उन्होंने शैलेंद्र साहू और केपी साहू पर सट्टा खिलवाने और मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सट्टा कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। उसका पता चलने पर रोकने के लिए पहुंची थी। इस पर आरोपियों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा ने बताया कि मारपीट की शिकायत मिली है। यह भी बताया कि आरोपी के बेटे को एक दिन पहले ही पुलिस ने सट्टा खिलवाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस सट्टा कारोबार और मारपीट की बात मान रही है, लेकिन शिकायत के बाद भी एफआईआर जांच के बाद दर्ज करने को कह रही है। आशंका है कि महिला पार्षद के शिकायत करने के शक पर मारपीट की गई हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed