फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   bjp targets congress over hindu women harassment in chhattisgarh

Chhattisgarh: भाजपा ने कहा- छत्तीसगढ़ में हिंदू महिलाएं सुरक्षित नहीं, अनाचार पर प्रियंका गांधी चुप क्यों

Sun, 20 Nov 2022 07:51 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 20 Nov 2022 07:51 PM IST
सार

भाजपा की महिला नेताओं ने कहा, हम महिलाएं कांग्रेस से यह सवाल पूछने आई है कि हिंदू महिलाओं के उत्पीड़न पर उन्होंने चुप्पी क्यों साध रखी है? क्या उनकी चुप्पी अपराधियों को संरक्षण है? अपने ही दल के नेता के द्वारा एक महिला के दुष्कर्म पर प्रियंका गांधी अब तक क्यों नहीं बोलीं? छत्तीसगढ़ी क्यों नहीं आईं।

विज्ञापन
bjp targets congress over hindu women harassment in chhattisgarh
भाजपा महिला नेताओं ने महिला उत्पीड़न पर कांग्रेस पर निशाना साधा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराधों को लेकर भाजपा की महिला नेताओं ने रविवार को कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि छत्तीसगढ़ में हिंदू महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे कई मामले हमेशा संज्ञान में आते रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भी लगातार ऐसे मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। ऐसे विषयों पर कांग्रेस नेता बोलने से बच रहे हैं, या मुंह छुपा रहे हैं यह शर्मनाक है।

विज्ञापन


भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, रायपुर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे, भाजपा नेत्री विश्वदिनी पांडेय ने संकहा कि ऐसा हमेशा से होता है कि जहां-जहां कांग्रेस की सरकार होती है, वहां खासकर हिंदू महिलाओं के साथ षड्यंत्र के तहत उत्पीड़न और शोषण बढ़ जाता है।
विज्ञापन


महिला नेताओ ने कांकेर का उदाहरण देते हुए कहा कि, अभी भानुप्रतापपुर में उपचुनाव है। जहां कांग्रेस से महिला प्रत्याशी हैं, लेकिन महिला की आबरु लूटने वाले को उसी चुनाव का सह प्रभारी बनाया गया है। कांग्रेस के महासचिव रुहाब मेनन ने मदद देने के बहाने युवती को बुलाकर दुष्कर्म किया। इससे बड़ा विश्वासघात क्या हो सकता है? आखिर सरकार इस मामले पर मौन क्यों है? 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला नेताओं ने इन घटनाओं को उठाया

  • अप्रैल 2022 में छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र में अलीसान खान ने कवर्धा की युवती से दुष्कर्म किया।
  • अक्टूबर 2022 पिछले महीने की ही बात है एक युवती वाहिद नामक व्यक्ति के साथ नया रायपुर जाती है लेकिन वह वापस जिंदा नहीं पहुंचती। वहां से उसकी लाश बरामद होती है।
  • 2020 में डोंगरगढ़ की एक युवती ने बदमाशों के चंगुल से बच कर जो खुलासा किया चौंकाने वाला था जिसमें महिला और पुरुषों के एक गिरोह की जानकारी सामने आई जिसमें छत्तीसगढ़ की हिंदू महिलाओं को अपहरण कर एक लाख रु बेचा जाता था एवं इसके मुख्य आरोपी के रूप में सलमान खान, जुनेद खान और साजिदा-सैयद की गिरफ्तारी हुई।
  • पिछली दिनों दल्लीराजहरा की युवती ने आदिल खान नामक व्यक्ति से शादी कर उत्पीड़न के बाद आत्महत्या कर ली।
  • 2020 में ही छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लव जिहाद का एक और मामला सामने आया जिसमें शादी का झांसा देकर निसार अहमद सिद्दीकी नामक व्यक्ति ने एक हिंदू महिला के साथ तीन साल तक बलात्कार किया साथ ही उसके साथ बर्बरता से मारपीट भी की।

कब आएंगी प्रियंका गांधी
महिला नेताओं ने कहा कि, आज कवर्धा इस बात को लेकर बंद है, क्योंकि वहां हिंदू महिला के साथ विशेष समाज के कुछ लोगों ने सामूहिक रूप से मारपीट की है। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस राज में हिंदू महिलाओं को बेचा जाना, उनसे दुष्कर्म, हत्या, झांसा देकर फंसाना, हर प्रकार के मामले सामने आ चुके हैं। ये घटनाएं सामान्य नहीं हैं, इसमें निश्चित तौर पर कोई बड़ा षड्यंत्र नजर आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed