{"_id":"63848ea77ca82b1eab73d9ec","slug":"bjp-targets-chhattisgarh-and-jharkhand-govt-after-police-raid-in-rape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड दुष्कर्म मामला: भाजपा बोली- न समन, न कोई आदेश, गिरफ्तारी की नौटंकी कर हार से बचने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड दुष्कर्म मामला: भाजपा बोली- न समन, न कोई आदेश, गिरफ्तारी की नौटंकी कर हार से बचने की कोशिश
Mon, 28 Nov 2022 04:04 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर/कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर/कांकेर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 28 Nov 2022 04:04 PM IST
सार
झारखंड में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस के छापे के बाद भाजपा हमलावर हो गई है। उसने छत्तीसगढ़ सहित झारखंड सरकार को भी निशाने पर लिया है। भानुप्रतापपुर उपचुनाव प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल ने आरोप लगाया कि हार से बचने के लिए भूपेश सरकार आड़े-टेड़े प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
बृजमोहन अग्रवाल, भाजपा विधायक और उपचुनाव प्रभारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर उपचुनाव में राजनीतिक बयानबाजी के बीच अब झारखंड पुलिस की एंट्री से मामला गरमा गया है। इसे लेकर भाजपा ने छत्तीसगढ़ सहित झारखंड सरकार पर भी निशाना साधते हुए इसे नौटंकी बताया है। भाजपा विधायक और उपचुनाव प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, न ही कोई समन, न कोई आदेश आया। सरकार गिरफ्तारी की नौटंकी कर, उपचुनाव में हार से बचने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें...झारखंड दुष्कर्म मामला: NCPCR ने कांकेर SP को भेजा नोटिस, छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष पर कार्रवाई का निर्देश
विज्ञापन
भाजपा इससे डरने वाली नहीं
विधायक बृजमोहन अग्रवाल ले कहा कि, तीन साल से इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। मोहन मरकाम जी द्वारा पीड़िता का नाम उजागर करना, इस प्रकार गिरफ्तारी का मामला सामने आना, चुनाव में प्रत्याशी के खिलाफ कार्रवाई करना, लोकतंत्र की हत्या है। भाजपा इससे डरने वाली नहीं है। अगर हमारे प्रत्याशी को जेल हुई, फिर भी यहां की जनता और कार्यकर्ता मिलकर ब्रम्हानंद नेताम को चुनाव जिताएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें...भानुप्रतापपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी को गिरफ्तार करने पहुंची झारखंड पुलिस के हाथ खाली, अन्य आरोपी भी फरार
भूपेश बघेल को सता रही हार की आशंका
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, इस आरोप का न ही कोई समन न कोई आदेश जारी हुआ। अचानक से आरोप लगा दिए गए और आज गिरफ्तारी भूपेश बघेल की घबराहट को साफ जाहिर करती है। उन्हें हार की आशंका लगातार सता रही है। जिस कारण वो इस प्रकार हरकत अपने पड़ोसी राज्य के साथ मिलकर कर रहे है। जिस दिन से हमने ब्रम्हानंद नेताम को अपना प्रत्याशी घोषित किया है उसी दिन से पूरी कांग्रेस सरकार हिल गई।
यह भी पढ़ें...भानुप्रतापपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी ब्रह्मानंद पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, कांग्रेस ने दिखाई FIR की कॉपी
छत्तीसगढ़-झारखंड सरकार की मिलीभगत
उन्होंने कहा कि, पहले दिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने जब ये आरोप लगाते हुए बयान व कागजात जारी किए, तभी से यह समझ में आ गया था कि यह छत्तीसगढ़ सरकार और झारखंड सरकार की मिलीभगत है। कहा कि, इस सरकार ने आदिवासी समाज के एक भोले-भाले नेता के ऊपर आरोप लगाकर और चुनावी माहौल में उसकी गिरफ्तारी के कुत्सित प्रयास कर, पूरे आदिवासी समाज को अपमानित करने काम किया है।