फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP State President Kiran Dev inaugurated sports competition in Jagdalpur

CG: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ, बोले- पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी

Sat, 10 Aug 2024 05:31 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Sat, 10 Aug 2024 05:31 PM IST
सार

जगदलपुर में जिला स्तरीय खेलकूद का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि जीवनकाल में पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है। 
 

विज्ञापन
BJP State President Kiran Dev inaugurated sports competition in Jagdalpur
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति शांति नगर दुर्गा मंदिर के सामने जिला स्तरीय खेलकूद का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने उद्घाटन किया। सर्वप्रथम मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

विज्ञापन


उद्घाटन के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति के द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद का आयोजन किया जा रहा है। शिक्षा समिति के सभी सदस्य को बधाई एवं शुभकामनाएं। खेलकूद में बच्चे अपने बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए खेल भावना के साथ खेलें। जीवनकाल में पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है। 
विज्ञापन


खेल के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि किरण देव के द्वारा बच्चों को शपथ भी दिलायी गयी। इस दौरान विद्याशरण तिवारी, रामाश्रय सिंह, शक्ति सिंह चौहान अध्यक्ष मां दुर्गा शिक्षण समिति, सीताराम शर्मा, चंद्रशेखर राठ, गुप्तेश्वर, एसपी सिंह, घनश्याम शर्मा और स्कूल के प्राचार्य, आचार्यगण एवं काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed