फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP releases the first list of 21 candidates for the upcoming Chhattisgarh Assembly Elections

CG Election 2023: BJP के 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, पाटन से CM भूपेश को चुनौती देंगे सांसद भतीजे विजय

Thu, 17 Aug 2023 08:59 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 17 Aug 2023 08:59 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने  21 सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इस सूची में पांच महिलाओं के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
BJP releases the first list of 21 candidates for the upcoming Chhattisgarh Assembly Elections
सांसद विजय बघेल और सीएम भूपेश बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। जिसमें कांकेर से आशाराम नेताम, प्रेमनगर से भूलन सिंह मरावी और कोरबा से लखनलाल देवांगन को उम्मीदवार बनाया गया है। पहली सूची में भाजपा ने दस अनुसूचित जनजाति और एक एससी के अलावा सांसद विजय बघेल पर भरोसा जताया है। सांसद विजय बघेल भूपेश बघेल के भतीजे हैं और उन्हें पाटन सीट से उतारा गया है। इसी सीट से सीएम भूपेश बघेल ने चुनाव जीता था। ऐसे में इस सीट पर चुनाव चाचा बनाम भतीजा होग। सूची में पांच महिलाएं भी शामिल हैं।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव होने में महज ढाई महीने ही शेष बचे हैं। ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस केंद्रीय नेता छत्तीसगढ़ पर लगातार फोकस किए हुए हैं। दोनों पार्टियों के दिग्गज नेता प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। दोनों दलों के नेता पूरी तरह से चुनावी समर में कूद चुके हैं। इस क्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 20 अगस्त को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में, तो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 26 अगस्त, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 2 सिंतबर और केसी वेणुगोपाल 19 सितंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



यहां देखें पूरी सूची...
 
    क्रमांक        विधानसभा क्षेत्र         उम्मीदवार
1. प्रेमनगर (4) भूलन सिंह मरावी
2. भटगांव (5) लक्ष्मी राजवाड़े        
3. प्रतापपुर (अजजा) (6) (ST) शकुंतला सिंह पोर्थे
4. रामानुजगंज (अजजा) (7) (ST) रामविचार नेताम
5. लुन्द्र (अजजा) (9) (ST) प्रबोज भींज    
6. खरसिया (18) महेश साहू       
7. धर्मजागढ़ (अजजा) (19) (ST) हरिश्चन्द्र राठिया
8 कोरबा (21) लखनलाल देवांगन
9. मरवाही (अजजा) (24) (ST) प्रणव कुमार मरपच्ची
10. सरायपाली (अजा) (39) (SC) सरला कोसरिया
11. खल्लारी (41) अलका चंद्राकर
12. अभानपुर (53) इन्द्रकुमार साहू    
13. राजिम (54) रोहित साहू
14. सिहावा (अजजा) (56) (ST) श्रवण मरकाम       
15. दौंडी लोहारा (अजजा) (60) (ST) देवलाल हलवा ठाकुर
16. पाटन (62) विजय बघेल, सांसद
17. खैरागढ़ (73) विक्रांत सिंह    
18. खुज्जी (77) गीता घासी साहू
19. मोहला मानपुर (अजजा) (78) (ST) संजीव साहा
20 कांकेर (अजजा) (81) (ST) आशाराम नेताम
21. बस्तर (अजजा) (85) (ST) मनिराम कश्यप

 

गुरुवार को बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली में हुई। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए। इसमें छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन किया गया। हालांकि चर्चा ये भी है कि करीब आधी सीटों पर नाम तय कर लिए गए हैं। फिलहाल, बीजेपी ने 21 सीटों पर ही अपने उम्मीदवार उतारे हैं। 

कमजोर सीटों पर फोकस
सूत्रों के अनुसार, बीजेपी जिन सीटों पर कमजोर है, वहां पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया है। वहीं, इस बार जाति समीकरण को भी प्राथमिकता देकर लिस्ट जारी की गई है। पिछली बार के मुकाबले इस बार पहली सूची जल्दी जारी की गई है। ऐसे में भरपूर समय मिलने से पार्टी को चुनाव के पक्ष में माहौल बनाने का समय मिल गया है। 

उम्मीदवारों को चुनावी तैयारियों में जुटने के निर्देश
उम्मीदवारों को चुनावी तैयारियों में जुट जाने के लिए निर्देशित किया गया है। वहीं आयकर, पारिवारिक संपत्ति विवरण, अपराधिक केस की जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, प्रमाण पत्र आदि एकत्र करने के लिए कहा गया है। जिससे दस्तावेज पुख्ता रहे और नामांकन पत्र रद्द करने की नौबत न आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed