फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJp protest against bhupesh government in raipur cg

रायपुर: 'मोर आवास, मोर अधिकार' को लेकर बीजपी का हल्लाबोल आज, मंत्री रविंद्र चौबे के निवास का करेंगे घेराव

Wed, 22 Feb 2023 11:27 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Wed, 22 Feb 2023 11:27 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ बीजेपी राज्य में कांग्रेस सरकार को लगातार घेरने में लगी हुई है। विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी हर स्तर पर भूपेश सरकार को घेरने से पीछे नहीं हट रही है।

विज्ञापन
BJp protest against bhupesh government in raipur cg
बीजपी का हल्लाबोल रायपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ बीजेपी राज्य में कांग्रेस सरकार को लगातार घेरने में लगी हुई है। विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी हर स्तर पर भूपेश सरकार को घेरने से पीछे नहीं हट रही है। बीजेपी के मोर आवास, मोर अधिकार के तहत आज 22 फरवरी को भाजपा 11 स्थानों पर राज्य सरकार को घेरेगी। रायपुर दक्षिण विधानसभा के अंतर्गत दोपहर दो बजे पूर्व मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में रायपुर में  शंकर नगर स्थित रविंद्र चौबे के निवास का घेराव किया जाएगा।

विज्ञापन

बीजेपी का आरोप है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और उनके मंत्रियों के बार-बार आग्रह के बावजूद जनता से दुराग्रह के कारण छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार और उनके विधायक गरीबों को प्रधानमंत्री आवास नहीं दे रहे हैं। इन विषयों को लेकर भारतीय जनता पार्टी 41 विधानसभा क्षेत्रो में सरकार का घेराव कर चुकी है। अगर इसके बाद भी सरकार नहीं चेती तो भारतीय जनता पार्टी जिला स्तर के बाद प्रदेश स्तर में सरकार को घेरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed