फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP on woman death- chhattisgarh health system on ventilator

Raipur: योजना का सर्वर ठप होने से महिला की मौत, BJP बोली- छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर

Wed, 16 Nov 2022 08:09 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 16 Nov 2022 08:09 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि, केंद्र सरकार जनता की जान बचाने पैसा दे रही है, उसमें तो लापरवाही बरतकर राजनीति न करें। कांग्रेस सरकार हर मामले में अपनी गलतियों का ठीकरा केंद्र सरकार के सिर पर फोड़ती है। ऐसा जानबूझकर किया जा रहा है ताकि केंद्र सरकार को लेकर जनता को गुमराह किया जा सके।

विज्ञापन
BJP on woman death- chhattisgarh health system on ventilator
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ भाजपा ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी प्रवक्ता और प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि, भूपेश बघेल के राज में स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर है। मरीज उपचार के अभाव में बेमौत मर रहे हैं। आयुष्मान योजना का केवल राजनीतिक कारणों से विरोध करने वाले मुख्यमंत्री ने जनता को 20 लाख का मुफ्त इलाज देने का वादा किया था, जबकि हकीकत यह है कि मरीज मौत के मुंह में समा रहे हैं।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा डॉ. बांधी ने कहा कि, डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना का सर्वर एक पखवाड़े से ठप है। इलाज के अभाव में एक महिला की मौत हो गई। खुद डॉक्टर कबूल कर रहे हैं कि सर्वर ठप होने की वजह से महिला की एंजियोप्लास्टी की मंजूरी मिलने में देर हुई। सरकार और उसका स्वास्थ्य विभाग जनता की जिंदगी से यह कैसा खिलवाड़ कर रहे हैं? कहा कि, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव खुद आरोप लगाते हैं कि बार-बार मांगने पर भी स्वास्थ्य सेवा में सुधार के लिए राशि नहीं मिलती। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि, कोरोना के नाम पर शराब से वसूली गई सारी रकम में से एक पैसा भी स्वास्थ्य विभाग को नहीं दिया गया। स्वास्थ्य योजना का सर्वर ठप पड़ा है, स्वास्थ्य मंत्री सो रहे हैं और मुख्यमंत्री हिमाचल घूम रहे हैं। अब गुजरात घूमेंगे। उन्हें जहां घूमना हो घूमें, लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता को बख्शें। केंद्र सरकार जनता की जान बचाने पैसा दे रही है, उसमें तो लापरवाही बरतकर राजनीति न करें। कांग्रेस सरकार हर मामले में अपनी गलतियों का ठीकरा केंद्र सरकार के सिर पर फोड़ती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed