फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP mega roadshow Inundation gathered to welcome BJP National President JP Nadda

JP Nadda: छत्तीसगढ़ में बीजेपी का चुनावी शंखनाद, खुली जीप में बैठकर नड्डा ने किया रोड शो, गाने-बजाने से स्वागत

Fri, 09 Sep 2022 03:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 09 Sep 2022 03:02 PM IST
सार

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने छत्तीसगढ़ में चुनावी शंखनाद कर दिया है। अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे देखते हुए नड्डा का दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन
BJP mega roadshow Inundation gathered to welcome BJP National President JP Nadda
नड्डा ने किया रोड शो - फोटो : Social Media

विस्तार

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों से एक साल पहले ही सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय समिति की बैठक रायपुर में हो रही है। इसके साथ ही बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा भी रायपुर में पहुंच गए हैं। उन्होंने खुली जीप में रोड शो भी किया। वहीं, दूसरी ओर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को प्रदेश के 33वें जिले के तौर पर मनेंद्रगढ़ को मान्यता दी है। 

विज्ञापन


तेलीबांधा से बीजेपी कार्यालय तक चले नड्डा के रोड शो में हजारों कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी इस दौरान मौजूद थे। नड्डा साइंस कॉलेज मैदान में बूथ अध्यक्ष स्तर तक के पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ की बीजेपी प्रभारी डी पुरंदेश्चरी ने नड्डा का गमछा पहनाकर स्वागत किया। एयरपोर्ट के बाहर मंच से नड्डा ने अभिवादन स्वीकार किया। एयरपोर्ट से ही नड्डा के साथ हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे। छत्तीसगढ़िया अंदाज में उनका स्वागत हुआ। सरगुजा, जशपुर और बस्तर के आदिवासी कलाकारों ने प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
विज्ञापन


बीजेपी कार्यालय को गेंदे के फूल की लड़ियों और केले के पत्तों से सजाया गया है। कार्यालय में स्वागत के लिए नगाड़े बजाए जा रहे हैं। रोड शो के बाद नड्डा कुछ देर स्थानीय नेताओं से भी मिलने वाले हैं। छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहली बार आए नड्डा पार्टी और संघ के कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




संघ की बैठक में भाग लेंगे नड्डा
नड्डा शुक्रवार को पार्टी के कार्यक्रमों में भाग लेंगे। अगले तीन दिन वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय समन्वय बैठक में शामिल होंगे। संघ की 10 से 12 सितंबर तक हो रही समन्वय बैठक के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले और संघ के अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी भी रायपुर पहुंच गए हैं या पहुंचने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed