{"_id":"6484be70f12cfe07e50e8c29","slug":"bjp-leader-om-mathur-marathon-meeting-from-tomorrow-in-chhattisgarh-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: ओम माथुर का मैराथन दौरा आज से; महासम्पर्क अभियान,लाभार्थी सम्मेलन और टिफिन बैठक में देंगे चुनावी मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: ओम माथुर का मैराथन दौरा आज से; महासम्पर्क अभियान,लाभार्थी सम्मेलन और टिफिन बैठक में देंगे चुनावी मंत्र
Sat, 10 Jun 2023 11:48 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sat, 10 Jun 2023 11:48 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में वो 11 से 14 जून तक प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान मैराथन बैठक कर पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र देंगे।
विज्ञापन
ओम माथुर, प्रदेश प्रभारी, बीजपी छत्तीसगढ़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में वो 11 से 14 जून तक प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान मैराथन बैठक कर पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र देंगे। माथुर आज 11 जून को रायपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत रायपुर ग्रामीण विधानसभा में महासम्पर्क अभियान में शामिल होंगे। इसके बाद धरसींवा विधानसभा के वरिष्ठ बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन बैठक लेंगे। इसके बाद भाटापारा में आमसभा लेंगे। फिर वहां से बलौदाबाजार में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश प्रभारी 12 जून को महासमुंद लोकसभा के धमतरी विधानसभा पहुंचेंगे और धमतरी के पुरानी मंडी में लाभार्थी सम्मेलन में शिरकत करेंगे। इसके बाद राजिम में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में मार्गदर्शन करेंगे। राजिम कार्यक्रम के बाद वे महासमुंद पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। 13 जून को राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। राजनांदगांव में एनएच 53 पर सीआरसी बिल्डिंग का अवलोकन करने के बाद जिला भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता करेंगे। बाद में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन बैठक करेंगे। यहां के बाद माथुर मोहला के लाभार्थी सम्मेलन में शामिल होंगे। इसी दिन डोंगरगांव में होने वाली लोकसभास्तरीय आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 14 जून को राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक लेंगे।
विज्ञापन