{"_id":"6410316122ed5f6691042579","slug":"bjp-leader-brijmohan-says-cg-government-fraud-with-governor-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: बृजमोहन बोले- छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्यपाल के साथ किया फ्रॉड, हिंदी-अंग्रेजी के अभिभाषण में की जालसाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: बृजमोहन बोले- छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्यपाल के साथ किया फ्रॉड, हिंदी-अंग्रेजी के अभिभाषण में की जालसाजी
Tue, 14 Mar 2023 02:03 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Tue, 14 Mar 2023 02:03 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ की पूर्व राज्यपाल अनुसुईया उइके पर राजनीति के बाद अब नए राज्यपाल को लेकर भी प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। बीते दिनों आरक्षण को लेकर राज्यपाल के खिलाफ कांग्रेस के राजभवन मार्च के बाद अब बीजेपी के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने राज्यपाल के अभिभाषण को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार को घेरा है। राज्य सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है।
विज्ञापन
बीेजपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल, सीएम भूपेश बघेल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ की पूर्व राज्यपाल अनुसुईया उइके पर राजनीति के बाद अब नए राज्यपाल को लेकर भी प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। बीते दिनों आरक्षण को लेकर राज्यपाल के खिलाफ कांग्रेस के राजभवन मार्च के बाद अब बीजेपी के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने राज्यपाल के अभिभाषण को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार को घेरा है। राज्य सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में चर्चा में बीजेपी के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर राज्यपाल के अभिभाषण को लेकर जालसाजी का आरोप लगाया है। अग्रवाल ने कहा कि देश के संसदीय इतिहास में ये पहली बार हुआ होगा कि किसी राज्य के राज्यपाल जो विधानसभा में भाषण करते हैं, वह अलग हो और जो सदन में सदस्यों को बांटा जाए वह अलग हो।
विज्ञापन
'राज्यपाल प्रदेश संवैधानिक प्रमुख'
उन्होंने कहा कि राज्यपाल प्रदेश संवैधानिक प्रमुख हैं। वह विधानसभा के प्रमुख हैं, उनके बिना दस्तखत के कोई नियम कानून लागू नहीं होता। अगर यह सदन के बाहर होता तो फ्रॉड होता 420 का अपराध दर्ज होता। इस सरकार ने राज्यपाल ने जिस भाषण की अनुमति नहीं दी, उसे सदन में बटवा दिया। यह भी चार सौ बीसी ही है। हमने सदन से कॉपी निकाली है। अंग्रेजी में जो राज्यपाल का अभिभाषण लिखा है, वह अलग है और जो हिंदी का बांटा गया वो अलग है।
...तो कोर्ट जाएंगे : बृजमोहन
उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार जो राज्यपाल के साथ फ्रॉड कर सकती है, उसे एक मिनट पद पर नहीं रहना चाहिए। इस मामले को लेकर हमने विशेषाधिकार भंग और अवमानना की सूचना दी है। आवश्यकता होगी तो कानूनी सलाह लेकर जो जालसाजी की गई है। राज्यपाल के अभिभाषण मुद्दे पर हम न्यायालय जाएंगे और सरकार पर कानूनी कार्रवाई का अनुरोध करेंगे।