फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP inaugurates election office in Rajim Assembly lok sabha election 2024

लोकसभा चुनाव 2024: तैयारी में जुटी भाजपा, MLA रोहित साहू बोले- राजिम विधानसभा से 51 हजार वोट से दिलाएंगे लीड

Thu, 29 Feb 2024 09:08 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद
अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद Published by: श्याम जी. Updated Thu, 29 Feb 2024 09:08 PM IST
सार

भाजपा ने महासमुंद लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत राजिम विधानसभा में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके साथ भी भाजपाइयों ने महासमुंद लोकसभा में ऐतिहासिक अंतर से जीत दर्ज करने का संकल्प लिया। 
 

विज्ञापन
BJP inaugurates election office in Rajim Assembly lok sabha election 2024
चुनावी कार्यालय का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण को देखते हुए भाजपा ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। गुरुवार को भाजपा ने महासमुंद लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत राजिम विधानसभा में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके साथ भी भाजपाइयों ने महासमुंद लोकसभा में ऐतिहासिक अंतर से जीत दर्ज करने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रमुख रूप सांसद चुन्नीलाल साहू, राजिम विधायक रोहित साहू, जिला प्रभारी किशोर महानंद, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, विधानसभा संयोजक भागवत हरित, सह संयोजक नेहरू साहू, जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

विज्ञापन


सांसद चुन्नीलाल साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 10 साल में भाजपा ने गांव गरीब किसान सहित सभी वर्ग के विकास के लिए देश में ऐतिहासिक जनकल्याणकारी कार्य किए है। विश्व पटल में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। मोदी जी ने देश के कई पीढ़ी का राम मंदिर निर्माण का सपना पूरा किया है। सांसद साहू ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 400 पार का आव्हान किया है। इसे पूरा करने हम सभी को मिलकर धरातल में काम करना है।
विज्ञापन


विधायक रोहित साहू ने कहा कि आज पूरे देश में नरेंद्र मोदी के पक्ष में लहर है। पूरा देश 400 सीट देने संकल्पित नजर आ रहा है। पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताया है कि यहां से 11 की 11 सीट मिलेंगी। पीएम मोदी का साथ देने के लिए हमें कड़ी मेहनत कर एक एक सीट जीत कर देनी है। उन्होंने कहा कि महासमुंद लोकसभा में राजिम विधानसभा से 51 हजार से ज्यादा वोट से लीड लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने कहा कि विधानसभा में सभी बेहतर काम किया है। ऐतिहासिक जीत मिली है इसे लोकसभा चुनाव में भी दोहराना है। प्रदेश मंत्री किशोर महानंद ने कहा कि चुनाव में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता की जिम्मेदारी दी गई। सभी को एकजुट होकर पूरी निष्ठा और मेहनत से काम करें। जिलाध्यक्ष राजेश साहू ने कहा कि लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी काम काज को लेकर आम जनता तक पहुंचना है। वरिष्ठ नेता भागवत हरित ने कहा कि भाजपा के कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता कमर कस ले। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed