फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP councilors submitted no confidence motion against mayor to collector in jagdalpur

महापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव : भाजपा पार्षदों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा पत्र, इन बिंदुओं को किया शामिल

Fri, 04 Aug 2023 07:54 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 04 Aug 2023 07:54 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल ने महापौर सफीरा साहू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। भाजपा के 18 पार्षदों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर महापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए कलेक्टर विजय दयाराम को पत्र सौंपा।

विज्ञापन
BJP councilors submitted no confidence motion against mayor to collector in jagdalpur
कलेक्टर कार्यालय में भाजपा पार्षद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल ने शुक्रवार को महापौर सफीरा साहू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। भाजपा जिला कार्यालय में एकत्र हुए सभी भाजपा पार्षद पैदल चल कर कलेक्ट्रेट पहुंचे। भाजपा के 18 पार्षदों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर महापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए कलेक्टर विजय दयाराम को पत्र सौंपा। भाजपा पार्षद दल ने महापौर के खिलाफ अविश्वास व्यक्त करते हुए पांच बिंदुओं को प्रस्ताव में शामिल किया है। 

विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि महापौर द्वारा विपक्षी पार्षदों के साथ पक्षपातपूर्ण कार्य किया गया है, जिससे विपक्षी दल के वार्डों का कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। जहां जनहित व विकास के कार्य अवरूद्ध हो गये हैं। स्वास्थ्य व पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गयी है। शहर में सफाई की समुचित व्यवस्था करने में नगर निगम नाकाम है, अत्यंत गंभीर बीमारियों से शहर के लोग प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले वर्ष अस्वच्छता के कारण ही शहर में डेंगू के फैले प्रकोप से लगभग 12 लोगों की मृत्यु हुई थी और सैकड़ों की संख्या में लोग गंभीर रुप से बीमार हुए थे। नगर निगम की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, जिससे निगम के कर्मियों को प्रतिमाह वेतन भी प्राप्त नहीं हो रहा है। निगम का स्थापना व्यय 65 फीसदी से कहीं अधिक बढ़ चुका है। महापौर के अदूरदर्शी निर्णयों से निगम के संचालित होने वाले कार्य बाधित हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम में हर विभाग में भारी भ्रष्टाचार व्याप्त है। शहर की सफाई व्यवस्था, जो नगर निगम की प्रथम जिम्मेदारी है वह ध्वस्त हो गयी है, जिससे आमजनों में गहरी नाराजगी है। महापौर के द्वारा शहर स्वच्छता को लेकर कोई समुचित योजना नहीं है। सफाई कार्य दिशाहीन हो चुका है और शहरवासी इससे पीड़ित हो रहे हैं।  नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष संजय पांडेय ने कहा कि महापौर के विरुद्ध भाजपा पार्षद दल ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है, जो अग्रिम कार्यवाही सम्मिलन में पारित भी होगा। सत्ता पक्ष के बीच पड़ी फूट का लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed