{"_id":"6123da848ebc3e7a0b492791","slug":"bjp-councilor-asks-friends-wife-to-sexually-engage-and-got-beaten-for-this-and-beats-woman-after-15-days-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: भाजपा पार्षद ने दोस्त की पत्नी से अवैध संबंध बनाने को कहा था तो चप्पल से हुई थी पिटाई, 15 दिन बाद महिला से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: भाजपा पार्षद ने दोस्त की पत्नी से अवैध संबंध बनाने को कहा था तो चप्पल से हुई थी पिटाई, 15 दिन बाद महिला से मारपीट
Mon, 23 Aug 2021 10:57 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदा बाजार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदा बाजार
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 23 Aug 2021 10:57 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में बदले की अलग ही घटना सामने आई है। यहां के एक भाजपा पार्षद ने करीब 15 दिन पहले अपने ही एक दोस्त की पत्नी से अवैध संबंध बनाने की कोशिश की थी। इससे गुस्साई महिला ने पार्षद को वहीं चप्पल से मारा था। अब 15 दिन बाद आरोपी भाजपा पार्षद द्वारा महिला से मारपीट करने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
विस्तार
मामला सिमगा थाना क्षेत्र का है। आरोप है कि आरोपी पार्षद लगभग 15 दिन पहले अपने एक दोस्त के यहां गया था। यहां उसने दोस्त की पत्नी के सामने शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। महिला इस पर भड़क गई तो पार्षद ने यहां तक कह दिया कि देवर और भाभी के रिश्ते में तो इतना चलता है। इस पर महिला ने उसे घर पर ही चप्पल से पीट दिया।
विज्ञापन
इस दौरान महिला के पति ने उसे रोकने की कोशिश की तो महिला ने उसे भी खरी-खोटी सुनाई। दरअसल, पार्षद होने के नाते पति डर रहा था। इस के 15 दिन बाद पार्षद ने महिला के फोन पर मैसेज भेजकर फिर ऐसी ही बात की। इस पर महिला सोमवार को एक अन्य युवती के साथ पार्षद की दुकान पर पहुंच गई। यहां उने आरोपी को डंडा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस पर आरोपी और वहां मौजूद उसके एक दोस्त ने दोनों महिलाओं को जमीन पर गिरा दिया और बुरी तरह पीटने लगए। इस दौरान वहां भीड़ लग गई। यहां से किसी तरह बच कर निकलने के बाद महिला पुलिस के पास पहुंची और इसकी एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने पार्षद के दोस्त को तो गिरफ्तार कर लिया है लेकिन पार्षद खुद अभी फरार चल रहा है।