फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP could not add its councilors in the Speaker no-confidence motion

Balod: अध्यक्ष के अविश्वास प्रस्ताव में भाजपा ना जोड़ पाई अपने पार्षद, अब चली उपाध्यक्ष सोनवानी को गिराने

Fri, 21 Apr 2023 06:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 21 Apr 2023 06:12 PM IST
सार

तीन सीट हार चुकी भाजपा के लिए ऐसे मंडल अध्यक्ष कहीं ना कहीं पार्टी को हासिए पर ले जा रहे हैं। आज भी अध्यक्ष को लेकर कोई स्पष्ट नीति भाजपा नहीं अपना पाई है।

विज्ञापन
BJP could not add its councilors in the Speaker no-confidence motion
उपाध्यक्ष प्रमोद सोनवानी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले की गुरुर नगर पंचायत को भारतीय जनता पार्टी ने गुड्डे गुड़ियों का खेल समझ लिया है। आज भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर उपाध्यक्ष प्रमोद सोनवानी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की पेशकश की है। यह विषय हास्यास्पद इसलिए है क्योंकि इससे ठीक 1 वर्ष पूर्व नगर पंचायत के पार्षदों ने मंडल अध्यक्ष कौशल साहू के नेतृत्व में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। मंडल अध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारी स्वयं पीछे हट गए थे और पार्षद भी दो गुटों में हो गए थे जिसके कारण भारतीय जनता पार्टी की काफी किरकिरी हुई थी। बावजूद इसके जिला एवं प्रदेश संगठन ने इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया अब क्योंकि उपाध्यक्ष पद के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है इसमें मंडल अध्यक्ष कौशल साहू ने सीधे-सीधे खुद को मामले से दरकिनार करते हुए कहा कि पार्षदों से बात कर लो मैं इस विषय में कुछ नहीं कहना चाहता। जबकि वो तस्वीरों में स्पष्ट देखे जा रहे हैं। 

विज्ञापन

तीन सीट हार चुकी भाजपा के लिए ऐसे मंडल अध्यक्ष कहीं ना कहीं पार्टी को हासिए पर ले जा रहे हैं आज भी अध्यक्ष को लेकर कोई स्पष्ट नीति भाजपा नहीं अपना पाई है। वहीं आज के अविश्वास प्रस्ताव के पत्र में एक बात यह देखने के मिली है कि इस पत्र में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ने अपने सील पैड में अध्यक्ष नाम के अंकित किया है। इससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि यह अविश्वास प्रस्ताव का पत्र काफी पुराना है जिसे आज दिया गया है। अविश्वास प्रस्ताव ने इस तस्वीरों में ऐसे लोग भी दिख रहे हैं जो अध्यक्ष के अविश्वास प्रस्ताव में भाजपा की बर्बादी का तमाशा देख रहे थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले अध्यक्ष के अविश्वास में टूट गई भाजपा

पूरे विषय में जब विधायक संगीता सिन्हा से बात की गई तो उन्होंने सीधे शब्दों में कहा की भाजपा झुंझलाहट में ऐसा काम कर रही है यह जो पत्र है शायद पहले से बना हुआ अविश्वास प्रस्ताव का पत्र है। अब भाजपा की बात करें तो अध्यक्ष के अविश्वास प्रस्ताव में 4 पार्षद अलग और 3 पार्षद अलग थे अब भला ऐसे में जो अपने पार्षदों को नहीं जोड़ पाई वो अब उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला रही है। इससे स्पष्ट होता है कि नगर पंचायत के कामों को रोककर नगर का विकास रोककर भाजपा अपनी राजनैतिक रोटी सेकना चाहती है। जनता जानती है कि भाजपा केवल विकास को प्रभावित करने इस तरह के हथकंडे अपना रही है।


 
विज्ञापन

विकास कार्यों में बाधा का आरोप

भारतीय जनता पार्टी के जिन पार्षदों ने आज अविश्वास प्रस्ताव की पेशकश की है उसमें एक निर्दलीय पार्षद टिकेश्वरी साहू का भी दस्तखत है। भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों ने आरोप लगाया है कि नगर पंचायत के उपाध्यक्ष प्रमोद सोनवानी द्वारा विकास कार्यों में हमेशा से बाधा उत्पन्न की जाती है इसके कारण नगर पंचायत क्षेत्र का विकास प्रभावित हुआ है। इसके कारण हम अविश्वास प्रस्ताव लाना चाहते हैं आज कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर पार्षदों ने यह पत्र कलेक्टर के नाम सौंपा है।

मण्डल अध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर संदेह 

मंडल अध्यक्ष कौशल साहू की कार्यप्रणाली पर स्वयं भाजपाई ही संदेह लगाते नजर आ रहे हैं। यहां पर भाजपा के प्रसाद ही उनके खिलाफ भाजपा जिला संगठन प्रभारी मधुसूदन यादव के समक्ष शिकायत कर चुके हैं। जिसको लेकर अब तक संगठन ने कोई कार्रवाई नहीं की जिसको लेकर मंडल अध्यक्ष के खिलाफ नाराजगी है वहीं ग्रुप से मण्डल अध्यक्ष द्वारा कई क्रायकर्ताओ को हटाया गया था जिसको लेकर भी कौशल साहू की शिकायत हुई थी। बावजूद इसके मंडल अध्यक्ष के खिलाफ अब तक न कोई कमिटी बैठी ना ही कोई कार्रवाई की गई है। संजारी बालोद में सुस्त पड़े इस भाजपा को तारने कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है जो भाजपा अध्यक्ष पद के लिए अपने पार्षदों को नहीं जोड़ पाई वो उपाध्यक्ष के लिए कितनी सक्रियता दिखा पाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed