फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP Congress leaders Reaction on JP Nadda CG visit

नड्डा के बस्तर दौरे पर सियासत; साव बोले- कांग्रेस ने जनता को छला, मरकाम का जवाब- माफी मांगें बीजेपी अध्यक्ष

Sat, 11 Feb 2023 01:57 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 11 Feb 2023 01:57 PM IST
सार

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज यानी शनिवार को बस्तर दौरे पर हैं। उनके बस्तर दौरे को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमाई हुई है। बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर तीखे हमले कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कर भूपेश सरकार पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन
BJP Congress leaders Reaction on JP Nadda CG visit
छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव, छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज यानी शनिवार को बस्तर दौरे पर हैं। उनके बस्तर दौरे को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमाई हुई है। बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर तीखे हमले कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कर भूपेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लुभावने जन घोषणा पत्र के बदौलत सत्ता में आई कांग्रेस की सरकार ने जनता को छलने का काम किया है। बीजेपी के शासन काल मे जिस छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास हो रहा था, कांग्रेस ने उसे अपराध और नशे का गढ़ बना दिया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बस्तरवासियों को बीजेपी ने स्कूलों कॉलेजों सड़को मेडिकल सुविधाओं की सौगत दी। कांग्रेस ने केवल जनता को ठगा है। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में देश वासियों के आशीर्वाद से भाजपा पुनः विजय श्री हासिल करेगी। साथ ही बस्तर की सभी सीटों पर भाजपा प्रचंड जीत हासिल करेगी।  बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव जीतने के लिए कमर कसकर तैयार हैं। हमारे राष्ट्रीय नेता कार्यकर्ताओं को संघर्ष में जीत का मार्ग प्रशस्त करने वाला मार्गदर्शन देंगे। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष तथा देश के गृहमंत्री अमित शाह जी कोरबा में विशाल जनसभा को संबोधित कर चुके हैं और कोरबा लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को पार्टी की विजय के लिए मैदान में उतार चुके हैं। अब हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी बस्तर की धरती पर अपने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के लिए संघर्ष पथ पर विजयश्री का वरण करने हरी झंडी दिखाने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन से पूरे बस्तर में कमल खिलेगा। यह हमारा विश्वास है। पत्र वार्ता में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मण्डावी, बस्तर संभाग प्रभारी संतोष पांडे, BJP महामंत्री केदार कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे, जिला महामंत्री किरण देव, आलोक अवस्थी आदि नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जेपी नड्डा के आने से पहले बड़ी वारदात: बीजेपी नेता को उतारा मौत के घाट, क्या संदेश देना चाहते हैं नक्सली?
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहन मरकाम बोले- नड्डा बस्तर के आदिवासियों से माफी मांगे
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा के  राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने बस्तर प्रवास के दौरान रमन सरकार के द्वारा किये गये अत्याचार और शोषण के लिये बस्तर के लोगो से माफी मांगे। भाजपा कल भी आदिवासी विरोधी थी, आज भी आदिवासी विरोधी है। 15 साल के भाजपा के शासन काल में बस्तर के आदिवासियों के संवैधानिक अधिकार को भाजपा ने बंधक बनाकर रखा था। 15 सालों तक बस्तर के आदिवासी सुरक्षा बलों और नक्सलवाद के दो पाटों में पिस रहे थे। छोटी-छोटी धाराओं में मासूम आदिवासियों को वर्षो तक जेल की सलाखों में बंद रखा गया था। उनकी जमीनों को कोडियों के दाम लूटने का षडयंत्र रचा गया। जल, जंगल, जमीन, पर आदिवासियों के नैसर्गिक अधिकारों का हनन किया गया था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष आदिवासियों सहित सर्वसमाज के आरक्षण को राजभवन में रोकने से भाजपा के षडयंत्र का भी प्रदेश की जनता को जवाब दें। भाजपा के षडयंत्र के कारण आदिवासियों को 32 प्रतिशत तथा ईडब्लूएस का 4 प्रतिशत आरक्षण राजभवन में तीन महिनों से रूका हुआ है। नड्डा इसके लिये भी माफी मांगें।  

नड्डा अपने राज्य को भी नहीं बचा पाए: मरकाम
मरकाम ने कहा कि जेपी नड्डा का बस्तर में स्वागत है। हिमाचल प्रदेश में अभी विधानसभा चुनाव हुए। वे अपने राज्य को भी नहीं बचा पाए। बीजेपी हिंदू के नाम से राजनीति करने वाली है। वहां के अधिकतर लोग हिंदू धर्म के अनुयायी हैं। उन्होंने भी बीजेपी को वोट नहीं दिया है। धार्मिक ध्रुवीकरण के आधार पर वोट मांगने वालों को छत्तीसगढ़ की जनता पसंद नहीं करेगी। 


यह भी पढ़ें: Chhatisgarh: टीवी देख रहे BJP नेता की गोली मारकर हत्या, नक्सलियों ने थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर किया हमला

'भाजपा हमेशा से आदिवासियों की शोषक रही'
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा हमेशा से आदिवासियों की शोषक रही है। लोहंडीगुड़ा में आदिवासियों की अधिग्रहित जमीनों को रमन सरकार ने लैड बनाकर जप्त किया था, कांग्रेस सरकार ने उसे वापस किया। 15 सालों तक साढ़े पांच लाख से अधिक वन अधिकार पट्टों को लंबित रखा था? बस्तर में हजारों आदिवासियों को नक्सली बताकर भाजपा की सरकार ने वर्षों से जेलों में बंद रखा था, कांग्रेस की सरकार ने उनकी रिहाई शुरू करवाया। बस्तर में 400 से अधिक स्कूल भाजपा सरकार ने बंद कर दिया था। बस्तर में लोग डायरिया, मलेरिया से मरते रहे, भाजपा कभी आदिवासियों के स्वास्थ्य का ख्याल नहीं आया। आदिवासियों के संबंध में उनके अधिकारों के संबंध में कुछ भी बोलने के पहले समूची भाजपा को छत्तीसगढ़ के 32 प्रतिशत आदिवासी समाज से माफी मांगनी चाहिये। भाजपा के 15 सालों में छत्तीसगढ़ के आदिवासी ठगे गये, उनकी प्रगति को रोकने का षड़यंत्र रचा गया था।

ऐसा है जेपी नड्डा का शेड्यूल
  • जेपी नड्डा लोकसभा प्रवास अभियान के तहत भाजपा के जुझारू कार्यकर्ताओं को सफलता का मंत्र देने 11 फरवरी को जगदलपुर आ रहे हैं। इस दौरान वे बस्तर से चुनावी शंखनाद करेंगे। 
  • वे एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में रहेंगे। जहां वे लोकसभा की कोर कमेटी की बैठक लेंगे। 
  • नड्डा सुबह 9 बजे दिल्ली से विशेष विमान द्वारा रवाना होकर पूर्वान्ह 11 बजे सीधे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर बस्तर पहुंचेंगे। 
  • जगदलपुर में मां दंतेश्वरी मंदिर में माता का दर्शन करेंगे।
  • माता की पूजा-अर्चना के बाद राष्ट्रीय भाजपा कार्यालय जगदलपुर पहुंचेंगे और पार्टी की  लोकसभा कोर कमेटी की बैठक लेंगे।  
  • बैठक के बाद लालबाग मैदान में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। 
  • डिमरापाल में केन्द्र की मोदी सरकार के घोषणा स्वरूप 200 करोड़ की लागत से बन रहे सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल का अवलोकन करने जायेंगे।
  • जनसभा को संबोधित करने के बाद मां दंतेश्वरी विमानतल जगदलपुर बस्तर पहुंचेंगे और विशेष विमान से रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed