{"_id":"653a745767bbb0d2e40495b9","slug":"bjp-candidate-ram-vichar-netam-trying-his-luck-for-seventh-time-in-cg-election-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: सातवीं बार किस्मत अजमा रहे भाजपा के राम विचार नेताम, नए प्रत्याशी डॉ. अजय तिर्की से होगा सीधा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: सातवीं बार किस्मत अजमा रहे भाजपा के राम विचार नेताम, नए प्रत्याशी डॉ. अजय तिर्की से होगा सीधा मुकाबला
Thu, 26 Oct 2023 07:48 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 26 Oct 2023 07:48 PM IST
सार
भाजपा की ओर से प्रत्याशी के रूप में सातवीं बार राम विचार नेताम अपना किस्मत आजमाएंगे। बीते 30 वर्षों में भाजपा की रामानुजगंज विधानसभा की राजनीति राम विचार नेताम के इर्द-गिर्द थी घूमती रही।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अजय तिर्की और भाजपा प्रत्याशी राम विचार नेताम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामानुजगंज विधानसभा सीट पर भाजपा की राजनीति राम विचार नेताम की इर्द-गिर्द घूमती रही है। वहीं, बीते ढाई दशकों में कांग्रेस की राजनीति बृहस्पति सिंह के इर्द-गिर्द घूमती रही। दोनों एक-दूसरे के घोर विरोधी माने जाते हैं। बृहस्पति सिंह ने राम विचार नेताम के द्वारा बनाया गये भाजपा के गढ़ को तोड़ते हुए जीत हासिल की थी। वहीं, अब सातवीं बार राम विचार नेताम भाजपा से एक बार फिर अपना भाग्य अजमा रहे हैं। वहीं, कांग्रेस ने नए प्रत्याशी पर दांव खेलते हुए डॉक्टर अजय तिर्की को अपना प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण विधानसभा में एक रामानुजगंज विधानसभा है, जहां पर पूरे छत्तीसगढ़ की निगाहें रहती हैं। यहीं से कद्दावर भाजपा के राम विचार नेताम एवं कांग्रेस के बृहस्पति सिंह आते है। राम विचार नेताम भाजपा के राज्य से लेकर केंद्र के विभिन्न संगठन के पदों पर रह चुके हैं। वहीं, रमन सरकार के दौरान विभिन्न मंत्रालय भी संभाल चुके हैं। वहीं, बृहस्पति सिंह कभी छत्तीसगढ़ के तात्कालिक मुख्यमंत्री अजीत जोगी के कम खास माने जाते थे। वहीं, उनकी भूपेश बघेल से नजदीकी किसी से छुपी नहीं है। इनकी भी चर्चा किसी न किसी कारण से पूरे छत्तीसगढ़ में होते रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस के द्वारा रामानुजगंज विधानसभा से अंबिकापुर के महापौर डॉ. अजय तिर्की जो रामचंद्रपुर विकासखंड के दूरस्थ गांव सनवाल में अस्थि रोग विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। विकासखंड स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में रामानुजगंज में भी अपनी सेवाएं दी हैं, जिन पर कांग्रेस ने दाव खेला है। भाजपा के राम विचार नेताम एवं कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की के बीच सीधी टक्कर होगी। दोनों प्रत्याशी चुनाव प्रचार में किसी प्रकार से कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। दोनों ओर से संगठन मजबूती के साथ कार्य कर रहा है।
विज्ञापन