CG: BJP प्रत्याशी देवलाल बोले, भ्रष्टाचार में डूबी रही कांग्रेस सरकार, समाज कल्याण मंत्री बेचते रहे शराब
भाजपा प्रत्याशी देवलाल ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया के ऊपर अपनी दुकान से शराब बिक्री कराने का आरोप लगाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जारी की गई पहली सूची में बालोद जिले के डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र से देवलाल ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है। टिकट मिलने के बाद देवलाल ठाकुर बालोद भाजपा कार्यालय पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान देवलाल ठाकुर ने प्रदेश के महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया के ऊपर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी है, लेकिन उन्होंने चार वर्षों तक अपनी दुकान से शराब की बिक्री कराई है। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा ने उनको ऊपर विश्वास जताया है वह इसे बरकरार रखेंगे।
देवलाल ठाकुर ने कहा कि पार्टी का शुरू से ही दिशा निर्देश है कि गांव गरीब कल्याण की दिशा में कार्य करना है। इसके लिए निरंतर वह पहले से ही काम करते आ रहे हैं और आगे पार्टी जो भी दिशा निर्देश करेगी उस पर वह अमल करेंगे। उन्होंने कहा कि वे लगातार अवैध शराब, बेरोजगारी भत्ता और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते आए हैं। राज्य सरकार के खिलाफ उन्होंने आवाज बुलंद की है।
डौंडीलोहारा विधानसभा प्रत्याशी देवलाल ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जो स्थानीय घोषणा पत्र बनाया था, उसका एक भी वादा पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा था विधानसभा में केंद्रीय विद्यालय बनायेंगे पर अब तक नहीं बना है और दल्ली राजहरा में 100 बिस्तर अस्पताल खोलने का वादा था वो भी पूरा नहीं हुआ था। विधानसभा क्षेत्र में 18 अधूरे बांध हैं, उन्हें पूरा कराने की बात कही गई थी पर अब तक यह अधूरा है। आदिवासियों को लाल पानी से आजादी दिलाने की बात हुई थी और अब तक सब अधूरा है। केवल भ्रष्ट्राचार में सरकार डूबी हुई है।