Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP appoints MLA Lalit Chandrakar as National General Secretary of OBC Morcha

सीजी: भाजपा ने विधायक ललित चंद्राकर को बनाया ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय महामंत्री

Sun, 22 Nov 2026 12:53 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग-भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग-भिलाई Published by: अमन कोशले Updated Sun, 22 Nov 2026 12:53 PM IST
सार

भाजपा ने दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर को ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया है। वहीं, छत्तीसगढ़ के खम्हन ताम्रकार को राष्ट्रीय कार्यसमिति में जगह मिली है।

विज्ञापन
BJP appoints MLA Lalit Chandrakar as National General Secretary of OBC Morcha
विधायक ललित चंद्राकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों की नई सूची जारी की है। इस सूची में छत्तीसगढ़ के दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से विधायक ललित चंद्राकर को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया है। साथ ही, प्रदेश के खम्हन ताम्रकार को मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय संगठन में मिली बड़ी जिम्मेदारी
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर देशभर के विभिन्न राज्यों के प्रमुख नेताओं को संगठन में जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसमें छत्तीसगढ़ से दो नेताओं के नाम शामिल हैं। विधायक ललित चंद्राकर को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने से उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर काम करने का अवसर मिलेगा। इस नियुक्ति के बाद प्रदेश के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह है, क्योंकि राज्य के नेताओं को केंद्रीय स्तर की संगठनात्मक गतिविधियों में सीधा प्रतिनिधित्व मिला है।
विज्ञापन


दिग्गज को हराकर पहली बार बने विधायक
ललित चंद्राकर वर्तमान में दुर्ग जिले की दुर्ग ग्रामीण विधानसभा सीट से विधायक हैं। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने उन्हें पहली बार इस सीट से अपना प्रत्याशी बनाया था। चुनाव में उनका मुकाबला प्रदेश के तत्कालीन गृह मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता ताम्रध्वज साहू से हुआ था। ललित चंद्राकर ने उस चुनाव में ताम्रध्वज साहू को पराजित कर पहली बार विधानसभा में प्रवेश किया था। चुनाव जीतने के बाद से वे अपने क्षेत्र में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed