Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP and AAP surrounded Bhupesh Sarkar for molestation with minor girl In raipur

रायपुर में एएसपी ऑफिस के नीचे सामूहिक दुष्कर्म: गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; भाजपा और आप ने भूपेश सरकार को घेरा

Fri, 22 Sep 2023 10:18 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 22 Sep 2023 10:18 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। मामले में जमकर आरोप- प्रत्यारोप लग रहे हैं। एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं।

विज्ञापन
BJP and AAP surrounded Bhupesh Sarkar for molestation with minor girl In raipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। मामले में जमकर आरोप- प्रत्यारोप लग रहे हैं। एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। मामले में बीजेपी और आम आदमी पार्टी ने राज्य सरकार को घेरा है। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता और विधायक रंजना साहू ने कहा है कि कांग्रेस के शासनकाल में मासूम बच्चियों से लेकर वृद्ध महिलाओं तक की अस्मत सुरक्षित नहीं है। राजधानी के बीचो-बीच स्थित एएसपी दफ्तर के पास मल्टीलेवल पार्किंग में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म कांग्रेस सरकार की नाकारापन का उदाहरण है। 
विज्ञापन


साहू ने कहा कि प्रदेश में एक ओर कांग्रेस सरकार महिला समृद्धि सम्मेलन करके राजनीतिक ड्रामेबाजी कर रही थी। वहीं दूसरी ओर राजधानी में वहशी दरिंदों ने एक किशोरी की अस्मिता को लहूलुहान कर दिया, लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लेकर प्रियंका वाड्रा तक सबने मुंह में दही जमा रखा है। यह विडंबना ही है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा महिला समृद्धि सम्मेलन की नौटंकी में शामिल होने आईं थीं, लेकिन छत्तीसगढ़ में महिलाओं की बदतर हालत से आंखें मूंदे रहीं।
विज्ञापन




'सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं से प्रदेश शर्मसार'
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि पिछले लगभग एक माह में प्रदेश की राजधानी में और इससे लगे स्थानों पर महिलाओं के साथ हो रहीं लगातार सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं ने प्रदेश को शर्मसार कर रखा है, लेकिन प्रदेश की भूपेश सरकार को जरा भी शर्म महसूस नहीं हो रही है। वह प्रदेश में कानून-व्यवस्था की बेहतरी और महिला सुरक्षा के खोखले दावे कर रहे हैं जबकि जमीनी सच्चाई यह है कि रोज अखबार बलात्कार की घिनौनी घटनाओं की खबरों से रंगे रहते हैं। रक्षाबंधन के दिन दो बहनें, शिक्षक दिवस के दिन आदिवासी शिक्षिका के साथ और राजधानी के देवेंद्रनगर में एक महिला के साथ हुए सामूहिक बलात्कार के बाद राजधानी के व्यस्ततम जयस्तंभ चौक के पास एक नाबालिग किशोरी के साथ कल घटी सामूहिक बलात्कार की घटना के बाद किस मुंह से मुख्यमंत्री बघेल महिलाओं के नाम पर सम्मेलन जैसी नौटंकियाँ कर रहे हैं? 
विज्ञापन
विज्ञापन




तीजा के दिन ही आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म 
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने भूपेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि शिक्षक दिवस के दिन जशपुर के बगीचा में एक शिक्षिका के साथ दुष्कर्म की घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल तीजा पर्व प्रदेश की बहनों के साथ मनाते हैं। तीजा के दिन ही बेलगहना में एक आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। अभी एक दिन पहले राजधानी के जयस्तंभ चौक पर बने एएसपी ऑफिस के नीचे बने मल्टीलेबल पर्किंग में एक नाबलिग के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। प्रियंका गांधी रायपुर में थीं और भिलाई चली गईं, लेकिन पीड़ित परिवार से मिलने का समय नहीं मिला।

बीजेपी के पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने ट्वीट कर लिखा कि 'नवा छत्तीसगढ़ में बेटियां सुरक्षित नहीं ! राजधानी के वीर नारायण सिंह के नाम वाले गौरव स्थल पर कभी चाकूबाजी कभी पुलिस को धमकाने की घटना हद तो अब है जब शहर के माईक टू माने जाने वाले एडिशनल एस.पी.के ऑफिस के नीचे नाबालिग के साथ सामूहिक दुराचार..!! कहाँ सोया हैं प्रशाशन .? कहाँ है अंधी,गूंगी,बहरी,भ्रष्ट कांग्रेस सरकार...??



आप ने मार्च पास्ट निकालकर जताया विरोध
राजधानी रायपुर में नाबालिग के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में आम आदमी पार्टी ने कलेक्ट्रेट परिसर का घेराव करते हुए सरकार और प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर 'आप' कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान 'आप' नेताओं ने अंबेडकर चौक से एसपी ऑफिस तक मार्च निकालकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 




'रक्षक बना भक्षक'
'आप' कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक ओर नवीन संसद भवन में महिला आरक्षण विधेयक पारित हो रहा है। छत्तीसगढ़ की भिलाई में प्रियंका गांधी महिला समृद्धि समारोह का आयोजन कर रही हैं।  वहीं दूसरी ओर राजधानी रायपुर स्थित जय स्तंभ चौक के एक मल्टी पार्किंग में प्रदेश को लज्जित करने वाली घटना घटित हुई। सबसे बड़ा दुर्भाग्य रक्षक ही भक्षक बन स्वयं गार्ड ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। आम आदमी पार्टी ने इस घटना की निंदा करते हुए सरकार और प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। 

विरोध प्रदर्शन में ये रहे शामिल
प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, प्रदेश प्रवक्ता विजय झा, प्रदेश सह सचिव मुन्ना बिसेन, महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा झा, महिला विंग जिला अध्यक्ष कलावती मार्को, अनुषा जोसेफ, यूथ विंग के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पवार, प्रद्युमन शर्मा, एम एम हैदरी, नवनीत नंदे, तरुण वैध, नमन सिंह चौहान, विकास दास मानिकपुरी, जितेंद्र शुक्ला, विजय लक्ष्मी तिवारी, रुक्मणी साहू, शकुंतला मांडले,सागर क्षीरसागर, नरेंद्र ठाकुर, स्वाति तिवारी, शफीक अहमद, आदित्य मिश्रा, बनारस निषाद, राजाराम सिंह, एडवर्ड खटसन, सुरेंद्र बिसेन और अन्य 'आप' कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed