{"_id":"59f2ef0a4f1c1b97678b7975","slug":"bjp-accused-journalist-vinod-verma-for-blackmailing","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ भाजपा ने पत्रकार विनोद वर्मा पर लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ भाजपा ने पत्रकार विनोद वर्मा पर लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप
टीम डिजिटल,अमर उजाला
Updated Fri, 27 Oct 2017 02:48 PM IST
विज्ञापन
vinod verma
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्रकार विनोद वर्मा की गिरफ्तारी मामले में छत्तीसगढ़ भाजपा ने प्रेस कान्फ्रेंस कर अपना रुख स्पष्ट किया और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल तथा विनोद वर्मा के रिश्ते पर सवाल उठाया। भाजपा के भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि यह मामला ब्लैकमेलिंग का है इसलिए इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने पत्रकार विनोद वर्मा को कांग्रेस का एजेंट बताया और कहा कि भूपेश बघेल से उनका क्या रिश्ता है।
राज्य सरकार के जिन पीडब्ल्यूडी मंत्री राजेश मूणत पर सेक्स सीडी के आरोप लगे हैं उन्होंने भी सामने अाकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि मुझे सोशल मीडिया के माध्यम से ही जानकारी मिली की मेरे नाम से कोई सीडी जारी हुई है। मैं साफ कर देना चाहता हूं की इस तरह की कोई भी सीडी पूरी तरह फर्जी है।

उन्होंने सरकार को चुनौती दी कि अगर ऐसी कोई सीडी है तो उसको लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जाए। वहीं जब भाजपा नेताओं से सवाल पूछा गया कि क्या सेक्स सीडी में नाम आने के बाद राजेश मूणत इस्तीफा देंगे तो वे इसे टाल गए। इस दौरान मीडिया के कई सवालों को भाजपा नेता टालते हुए नजर आए।
विज्ञापन