फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Birth of third baby elephant in two months, villagers considered it an auspicious sign in Raigarh

रायगढ़ के जंगलों में फिर गूंजी किलकारी: दो माह में तीसरे बेबी एलीफेंट का जन्म, ग्रामीणों ने माना शुभ संकेत

Sat, 27 Sep 2025 04:18 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: अमन कोशले Updated Sat, 27 Sep 2025 04:18 PM IST
सार

धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज के बंगरसूता बीट के खुदरीखार जंगल में आज तड़के एक मादा हाथी ने शावक को जन्म दिया। लगातार दो माह में यह तीसरा बेबी एलीफेंट है, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है।

विज्ञापन
Birth of third baby elephant in two months, villagers considered it an auspicious sign in Raigarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के हाथी प्रभावित इलाकों से एक बार फिर खुशी की खबर आई है। धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज के बंगरसूता बीट के खुदरीखार जंगल में आज तड़के एक मादा हाथी ने शावक को जन्म दिया। लगातार दो माह में यह तीसरा बेबी एलीफेंट है, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन


गांव के ग्रामीणों के अनुसार, वर्तमान में जंगल में दो दल हाथियों के विचरण कर रहे हैं। इनमें से एक दल में 48 हाथी हैं और दूसरे दल में 9 हाथी। इसी 48 हाथियों के दल में शामिल मादा हाथी ने आज सुबह शावक को जन्म दिया। इससे पहले भी यही दल घरघोड़ा रेंज से छाल क्षेत्र में आया था और वहां एक शावक का जन्म हुआ था।
विज्ञापन


दो माह में तीन हाथियों के शावक का जन्म
20 अगस्त को धरमजयगढ़ वन मंडल के बाकारूमा रेंज के धवराभांठा बीट में एक मादा हाथी ने शावक को जन्म दिया था। इसके बाद गणेश चतुर्थी (2 सितंबर) के दिन घरघोड़ा परिक्षेत्र में एक और शावक का जन्म हुआ। अब बंगरसूता में तीसरे शावक के जन्म से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने माना शुभ संकेत
ग्रामीणों ने बताया कि उनका गांव हाथी प्रभावित क्षेत्र में आता है। रोजाना हाथियों से फसलों को नुकसान पहुंचता है। बीती रात भी हाथियों ने गांव के आसपास की फसलों को रौंद दिया और 10 किसानों को नुकसान उठाना पड़ा। बावजूद इसके, आज सुबह शावक के जन्म की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने इसे शुभ संकेत मानकर खुशी जाहिर की। नवरात्रि के समय जन्मे शावक को गांव वाले सौभाग्य से जोड़कर देख रहे हैं।


वन विभाग की निगरानी
वन विभाग की टीम ने बताया कि हाथियों का यह दल हाल ही में खरसिया रेंज के काफरमार बीट से बंगरसूता पहुंचा है। फिलहाल, दल पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और किसानों की क्षति का आंकलन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed