{"_id":"635a8b0f634374591e129d82","slug":"bilaspur-police-arrested-man-who-killed-cousin-in-bartori","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: चचेरे भाई ने ही की थी बरतोरी में ग्रामीण की हत्या, बिल्हा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: चचेरे भाई ने ही की थी बरतोरी में ग्रामीण की हत्या, बिल्हा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Thu, 27 Oct 2022 07:13 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर
अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 27 Oct 2022 07:13 PM IST
सार
ग्रामीण और परिजन ने पुलिस को बताया कि मृतक सोरबहरा मंगलवार की रात गांव में गौरा-गौरी पूजा देखने गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा, तब देर रात उसकी पत्नी व बच्चे खोजने भी निकले थे। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला। वह पूरी रात घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलासपुर के बरतोरी में ग्रामीण की हत्या के मामले में बिल्हा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मृतक का चचेरा भाई बताया जा रहा है। उसने शराब के पैसे नहीं मिलने पर चचेरे भाई की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि बीते दिनों बिलासपुर में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। वह गौरा-गौरी पूजा देखने गया था। इसके बाद वह घर वापस नहीं आया। इसके बाद सुबह उसकी लाश मिली थी। युवक खोरबहरा गोंड़ ईंट भट्ठा में काम करता था। कुछ दिन पहले ही वह दिवाली पर्व मनाने के लिए गांव आया था, जब उसकी किसी ने हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, ग्रामीण और परिजन ने पुलिस को बताया कि मृतक सोरबहरा मंगलवार की रात गांव में गौरा-गौरी पूजा देखने गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा, तब देर रात उसकी पत्नी व बच्चे खोजने भी निकले थे। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला। वह पूरी रात घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
एडिशनल एसपी ग्रामीण राहुल देव शर्मा ने बताया कि बुधवार सुबह उसकी खून से लथपथ लाश स्कूल के पास मिली। उसके सिर में गहरे जख्म के निशान थे। शव के पास ही खून से सने पत्थर भी पड़ा था। ऐसे में उसके सिर को कुचलकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई थी।
वहीं मामले में पुलिस ने पूछताछ कर कुछ संदिग्धों को पकड़ा और कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी मृतक का चचेरा भाई था और नशे का आदी था। शराब के लिए पैसा नहीं देने पर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।