फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   bilaspur mysterious death

मिड डे मील खाने से हुई छात्रा की मौत?

Sat, 05 Jul 2014 03:01 PM IST
साभार/सीजी खबर डॉट कॉम
साभार/सीजी खबर डॉट कॉम Updated Sat, 05 Jul 2014 03:01 PM IST
विज्ञापन
bilaspur mysterious death

एक छात्रा की स्कूल में संदिग्ध मौत हो गई लेकिन इसके पीछे कारण क्या है? छत्तीसगढ़ की न्यायधानी, बिलासपुर शहर के शंकर नगर हायर सेकेण्डरी स्कूल की छठवीं की छात्रा दुर्गा निषाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है।

विज्ञापन


घटना के प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मिड-डे मील खाने के बाद 13 वर्षीय छात्रा दुर्गा निषाद जब बाथरूम में गई तो करीब आधे घंटे तक वह बाहर नहीं निकली।

छात्रा दुर्गा को वापस न आते देखकर उसकी दो सहेलियां प्रीति यादव व राधिका यादव बाथरूम की ओर गई, जहां से बचाओ-बचाओ की आवाज आ रही थी। बताया जा रहा है कि प्रीति ने इसकी सूचना स्कूल के शिक्षक जगदीश साहू को दी। इसके बाद दोनों छात्रा प्रीति यादव व राधिका यादव बेहोश हो कर गिर गईं। इन तीनों को बिलासपुर के जिला चिकित्सालय में ले जाया गया। अस्पताल में प्राथमिक परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने दुर्गा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इस घटना के बाद स्कूल में दहशत फैल गई तथा सात और बच्चे बीमार पड़ गये जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उन्होंने उल्टी तथा पेट दर्द की शिकायत की थी। जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. बीआर नंदा ने मीडिया को बताया कि प्रीति तथा राधिका डर के मारे बेहोश हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे जिला पंचायत सीईओ नीरज बंसोड़ का कहना है कि सेन्ट्रल किचन से शहर के करीब 116 स्कूलों को भोजन पहुंचाया जाता है। शंकर नगर स्कूल में करीब 150 विद्यार्थियों के लिए भोजन पहुंचा था। भोजन में गड़बड़ी होती तो सभी बच्चे बीमार हो जाते।

इससे बाद भी 13 वर्षीय छात्रा के मौत का कारण रहस्य ही बना हुआ है। पोस्टमार्टम हो जाने के बाद ही दुर्गा के मौत का कारण जाना जा सकता है।

साभार- सीजी खबर डॉट कॉम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed